{"_id":"6afb69e50b6512cf7c09e246","slug":"additional-coaches-will-be-added-to-two-pairs-of-trains-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-142476-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो जोड़ी ट्रेनों में बढ़ाए जाएंगे अतिरिक्त डिब्बे
विज्ञापन
झज्जर। रेलवे ने अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए दो जोड़ी रेल सेवाओं में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। इससे झाड़ली और झज्जर रेलवे स्टेशन से सफर करने वाले यात्रियों को भी सुविधा मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 59709/59710 जयपुर-भिवानी-जयपुर रेल सेवा में जयपुर से 17 से 23 नवंबर और भिवानी से 17 से 23 दिसंबर तक चार साधारण श्रेणी के डिब्बे बढ़ाए जाएंगे। यह ट्रेन झाड़ली स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट रुकती है। जयपुर से आने का समय दोपहर 1:17 बजे और जयपुर जाने का समय शाम 4:59 बजे है।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09639/09640 मदार-रोहतक-मदार स्पेशल में 18 से 22 नवंबर तक तीन साधारण श्रेणी और एक एसएलआर डिब्बा बढ़ाया जाएगा। यह ट्रेन झज्जर स्टेशन पर दोनों दिशाओं में दो मिनट रुकती है। मदार से रोहतक जाते समय सुबह 11:19 बजे और रोहतक से मदार जाते समय दोपहर 2:03 बजे स्टेशन पहुंचती है।