फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Accused arrested for misdeed under false promise of marriage

Kanker: शादी का झांसा देकर युवती से दो साल बनाए शारीरिक संबंध, गर्भवती भी हुई लड़की, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 05 Jul 2026 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jul 2026 08:39 PM IST
सार

कोयलीबेड़ा में उमेश मरकाम ने युवती से दो साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। युवती गर्भवती हुई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

विज्ञापन
Accused arrested for misdeed under false promise of marriage
पुलिस हिरासत में आरोपी

विस्तार

कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती को युवक दो साल से शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। युवती ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया है।

विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी ने बताया कि शादी का झांसा देकर युवती से कथित दुष्कर्म करने के आरोप में 23 वर्षीय उमेश कुमार मरकाम को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, युवती की शिकायत पर बीएनएस की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर पिछले करीब दो वर्षों में कई बार शारीरिक संबंध बनाए, जिससे युवती गर्भवती हो गई। जांच में पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस हिरासत में आरोपी

पुलिस हिरासत में आरोपी

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed