फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Accusation of engaging in a sexual relationship with a woman for five years under the pretext of marriage.

शादी का झांसा देकर पांच साल तक महिला से शारीरिक संबंध बनाने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। लाइनपार थाना क्षेत्र की एक महिला ने रोहतक निवासी एक युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक संबंध बनाने का आरोप जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी आकाश से दोस्ती हुई थी। उस समय उसका पति अक्सर शराब के नशे में रहता था और बिना बताए घर छोड़कर चला गया था। महिला के अनुसार, इसी दौरान आकाश उसके संपर्क में आया और खुद को अविवाहित बताते हुए उससे शादी करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

उसने महिला का उसके पति से तलाक करवाकर शादी करने की बात कही और शारीरिक संबंध बनाया। महिला का आरोप है कि इस दौरान आकाश ने उसके फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में उसे पता चला कि आरोपी पहले से शादीशुदा है और उसके बच्चे भी हैं। आकाश के शादी करने से इनकार करने पर महिला ने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनपार थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर 12 अक्तूबर को मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed