फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Aam Aadmi Party demands CBI inquiry om MLA attack case

आम आदमी पार्टी ने की मांग, विधायक पर रेत माफिया के हमले की हो सीबीआई जांच

Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 24 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
Aam Aadmi Party demands CBI inquiry om MLA attack case
सीबीआई
आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने आरोप लगाया है कि कैप्टन सरकार भी पिछली बादल सरकार की तरह रेत माफिया की सरेआम हिमायत करने लग गई है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सूबे में धड़ल्ले से चल रही अवैध माइनिंग का पूरा मामला सीबीआई के हवाले करने से भाग रहे हैं।
विज्ञापन


आप की ओर से जारी ब्यान में पार्टी के सूबा सह-प्रधान डा. बलबीर सिंह ने कहा है कि आम आदमी पार्टी रेत माफिया के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ेगी और इस अकाली-भाजपा सरकार के कार्यकाल से लेकर अब तक जारी लाखों-करोड़ों रुपये की इस लूट की जांच सीबीआई से कराने के लिए दबाव बनाएगी। शिअद की तरह कैप्टन सरकार के राज में चल रहे माफिया राज का पर्दाफाश किया जाएगा। 
विज्ञापन



डा. बलबीर सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार की सरपरस्ती में रेत माफिया के हौंसले इतने बढ़ गए हैं कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों पर हमले हो रहे थे। अब विधायक और वर्दीधारी सुरक्षाकर्मियों भी इस गुंडागर्दी का शिकार होने लगे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अब कैप्टन सरकार के ऐसे मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। 25 जून को रेत माफिया के विरुद्ध सीबीआई जांच की मांग को लेकर लगाए जा रहे धरने में संघर्ष के अगले प्रोग्राम एलान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed