{"_id":"6a0d7ec87d57a643bd0966f6","slug":"a-young-man-died-in-a-road-accident-leaving-his-family-inconsolable-bastar-news-c-1-1-noi1494-4302500-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: सड़क हादसे में युवक की मौत, घर में छाया मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Wed, 20 May 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 05:07 PM IST
सार
जगदलपुर के बड़ाजी थाना क्षेत्र के चोंडीमेटावाड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस बात की जानकारी लगते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वही युवक के शव को दफनाने के लिये गाँव मे बवाल की स्थिति निर्मित हो गई है।
विज्ञापन
गाँव मे लगा जमावाड़ा
विस्तार
जगदलपुर के बड़ाजी थाना क्षेत्र के चोंडीमेटावाड़ा के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। इस बात की जानकारी लगते ही परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वही युवक के शव को दफनाने के लिये गाँव मे बवाल की स्थिति निर्मित हो गई है। जिसका कारण है कि युवक के परिजनों ने विशेष धर्म को अपना लिया है और उसी रीति रिवाज से अंतिम संस्कार करना चाहते है। लेकिन इस बात को लेकर गांव के लोग जमकर विरोध कर रहे है। इस मामले की जानकारी लगने के बाद पुलिस टीम को गाँव मे तैनात कर दिया गयं है। जिससे कि किसी भी प्रकार से विवाद की स्थिति निर्मित ना हो। फिलहाल शव का पीएम मेकाज में हो चुका है। गाँव वालों के अनुमति के बाद ही शव को दफनाया जाएगा।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि पदरगुड़ा चित्रकोट निवासी सुरेंद्र कुमार बघेल 32 वर्ष मंगलवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ था। लेकिन आधे रास्ते में चोंडीमेटावाड़ा के चढ़ाव में खुद ही बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसे उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ 19 की शाम को सुरेंद्र की मौत हो गई। युवक की मौत को खबर लगते ही एक ओर जहाँ परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। वही एक मासूम बच्ची के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। इस बात की जानकारी लगते ही गाँव के सभी लोग एक जुट हो गए और शव को गाँव में दफनाने से मना करने लगे। वही परिजन विशेष समुदाय से जुड़े होने के कारण शव को गाँव मे ही दफनाना चाह रहे है। फिलहाल शव का पीएम के बाद मेकाज में ही रखा गया है। जहाँ गाँव समिति से अनुमति के बाद ही गाँव मे शव दफनाने की बात कह रहे है। लेकिन गांव के लोग एक जुट होकर इसका विरोध कर रहे है। स्थिति को देखते हुए पुलिस की कड़ी टीम तैनात किया गया है। जहाँ स्थिति को देख आगे की कार्यवाही किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
गाँव मे लगा जमावाड़ा