{"_id":"6b0096040aee22e22a008485","slug":"a-year-has-passed-since-the-tender-bpl-colony-still-awaits-a-drinking-water-pipeline-jhajjar-news-c-195-1-jjr1004-142649-2026-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेंडर को बीते एक साल, बीपीएल कॉलोनी को पेयजल लाइन का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेंडर को बीते एक साल, बीपीएल कॉलोनी को पेयजल लाइन का इंतजार
विज्ञापन
20jjrp23- खानपुर कलां गांव स्थित बीपीएल कालोनी जहां पेयजल लाइन बिछनी है। संवाद
साल्हावास। गांव खानपुर कलां में नई पेयजल लाइन बिछाने के लिए एक साल पहले एक करोड़ 22 लाख रुपये का टेंडर जारी किया गया था, लेकिन अब तक काम शुरू नहीं हुआ है। ग्रामीण संजू, संजय, धर्मवीर, राजेंद्र, कृष्ण चंद्र, गुगनराम, सोमवीर और बलबीर मिस्त्री का कहना है कि विभाग ने गांव के अन्य बचे हुए हिस्सों में नई पेयजल लाइन बिछा दी है, लेकिन बीपीएल कॉलोनी को इससे वंचित रखा गया है।
एक साल बाद भी काम शुरू नहीं होने से लोगों में रोष है। कॉलोनी में आज भी पुरानी और टूटी-फूटी प्लास्टिक की पाइपलाइन से पानी की सप्लाई हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार पुरानी लाइन जगह-जगह से टूटी हुई है और उसके जोड़ों से पानी रिसता रहता है। इससे गलियों और सड़कों पर पानी बर्बाद होता है तथा घरों तक पर्याप्त दबाव से पानी नहीं पहुंचता।
अवैध कनेक्शनों और मोटर से पानी खींचने के कारण अंतिम छोर पर रहने वाले परिवारों को परेशानी उठानी पड़ती है। कई बार इस वजह से कॉलोनी में आपसी कहासुनी भी हो जाती है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत, लीकेज और अवैध कनेक्शनों को लेकर कई बार विभाग में शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हुआ। उन्होंने जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग से बीपीएल कॉलोनी में नई लोहे की पाइपलाइन बिछाने, लीकेज ठीक करने और अवैध कनेक्शनों पर कार्रवाई करने की मांग की है।
होने हैं ये कार्य
विभाग की योजना के तहत एक करोड़ 22 लाख रुपये की लागत से नया क्लियर वाटर टैंक और फिल्टर बेड बनाया जाएगा। पंप चैंबर को ऊंचा उठाने, टैंक में बेड वॉल्व लगाने, सीसी डालने और साइड लाइनिंग की मरम्मत का काम भी किया जाएगा। इसके अलावा टूटी चारदीवारी का पुनर्निर्माण होगा। जोहड़ के पास स्थित कॉलोनी, गांव के अन्य बचे हुए हिस्सों और बीपीएल कॉलोनी में पेयजल लाइन बिछाई जानी है।
वर्जन
बीपीएल कॉलोनी में पेयजल लाइन किस कारण से नहीं बिछाई गई है, इसकी जांच करवाई जाएगी। जल्द ही सकारात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।-अजय कुमार, कनिष्ठ अभियंता, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग