{"_id":"69ea0ab09b749890960a269c","slug":"a-truck-loaded-with-paddy-fell-into-a-drain-with-reports-of-the-driver-and-conductor-being-crushed-bastar-news-c-1-1-noi1494-4199339-2026-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"जगदलपुर: धान से भरा ट्रक नाले में गिरा, चालक और कंडेक्टर की दबने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगदलपुर: धान से भरा ट्रक नाले में गिरा, चालक और कंडेक्टर की दबने से हुई मौत
Thu, 23 Apr 2026 08:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 08:32 PM IST
सार
जगदलपुर से धान लेकर सुकमा की ओर निकली ट्रक कोलेंग नाले में अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ट्रक के चालक व परिचालक दोनों की मौत हो गई।चालक चेतन लाल ठाकुर 32 वर्ष, निवासी बालोद व हेल्पर संजय सेठिया 35 वर्ष केशलूर कोयेनार।
विज्ञापन
नाले में पलटा ट्रक, चालक परिचालक की तलाश शुरू
विस्तार
जगदलपुर से धान लेकर सुकमा की ओर निकली ट्रक कोलेंग नाले में अचानक से अनियंत्रित होकर पलट गई। इस घटना में ट्रक के चालक व परिचालक दोनों की मौत हो गई।चालक चेतन लाल ठाकुर 32 वर्ष, निवासी बालोद व हेल्पर संजय सेठिया 35 वर्ष केशलूर कोयेनार। वहीं घटना की जानकारी लगते ही दरभा से एक टीम को रवाना कर दिया गया है। घटनास्थल में चारों ओर धान के बोरे बिखरे पड़े हुए है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए बताया गया कि जगदलपुर से एक ट्रक में धान को लोड करके गुरुवार की सुबह दरभा की ओर निकला हुआ था। दोपहर 3 बजे के लगभग जैसे ही ट्रक कोलेंग नाला के पास पहुँचा कि अचानक से मोड़ में चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और नाले में जा पलटी। इस दौरान ट्रक में चालक और परिचालक दोनों मौजूद थे। फिलहाल पुलिस टीम मौके पर पहुँच गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
नाले में पलटा ट्रक, चालक परिचालक की तलाश शुरू