फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A pipeline will be laid to replace the dilapidated drain between Sector 6 and Patel Nagar.

सेक्टर छह और पटेल नगर के बीच जर्जर नाले की जगह डाली जाएगी पाइप लाइन

Amar Ujala Bureau Updated Mon, 05 Oct 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
बहादुरगढ़। शहर के सेक्टर छह और पटेल नगर के बीच जर्जर हो चुके नाले की जगह अब पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाई जाएगी। नगर परिषद की ओर से इसके लिए करीब 72 लाख रुपये की लागत का टेंडर लगाया गया है। इस काम से सेक्टर छह और आसपास के लोगों को काफी फायदा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

सेक्टर छह के साथ पटेल नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर बना नाला लंबे समय से जर्जर हालत में है। नाले की दीवार कई स्थानों से ढह चुकी है और इसकी गहराई अधिक होने के कारण यहां हादसे का खतरा बना रहता है। लोगों के लिए यह नाला जान-माल के लिए खतरा बना हुआ है। विशेषकर रात के समय यहां हादसा होने की आशंका अधिक रहती है।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने बताया कि नाले की जर्जर हालत को देखते हुए इसके स्थान पर पानी निकासी के लिए पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव नगर परिषद को दिया गया था। अब नगर परिषद ने करीब 72 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन बिछाने के कार्य का टेंडर लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षद सत्यप्रकाश छिकारा ने उम्मीद जताई कि प्रक्रिया पूरी होने के बाद जल्द ही काम शुरू होगा। इससे जर्जर नाले से होने वाले हादसों का खतरा कम होगा और क्षेत्र में पानी निकासी की व्यवस्था भी बेहतर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed