{"_id":"662e442e63a7bbfe48012a89","slug":"a-massive-fire-broke-out-in-a-moving-loading-auto-on-the-state-highway-kargone-news-c-1-1-noi1224-1642505-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"khargone News: हाईवे पर फर्नीचर लेकर जा रहे लोडिंग ऑटो में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
khargone News: हाईवे पर फर्नीचर लेकर जा रहे लोडिंग ऑटो में लगी आग, ड्राइवर ने कूद कर बचाई जान, सामान जला
Mon, 29 Apr 2024 08:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 08:15 AM IST
सार
लोडिंग ऑटो के चालक माखन सिंह ठाकुर ने बताया कि चलते-चलते हमें मालूम चला की गाड़ी में आग लग गई है, इस पर हम तुरंत उतर के भागे। ऑटो पर सोफे रखे थे, जिसमें आठ कुर्सियां और तीन सेवन सीटर सोफे थे। इसके अलावा भी दूसरा सामान था जो आग में जल गया। हम इस सामान को लेकर इंदौर से खंडवा जा रहे थे।
विज्ञापन
हाईवे पर लगी लोडिंग ऑटो में भीषण आग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के बड़वाह थाना अंतर्गत आने वाले स्टेट हाईवे पर रविवार दोपहर अचानक सड़क पर चल रहे लोडिंग ऑटो में आग लग गई। जिसकी जानकारी ऑटो के पीछे चल रहे लोगों ने ड्राइवर को दी। इसके बाद ड्राइवर और उसके साथी ने ऑटो से कूद कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार यह लोडिंग ऑटो इंदौर से हजारों रुपये का फर्नीचर का लेकर खंडवा की ओर आ रहा था। इस दौरान स्टेट हाईवे के बीच में यह घटना हो गई। बताया जा रहा है कि ऑटो सीएनजी चलित भी था। गनीमत रही कि घटना में किसी तरह की मानवीय जनहानी नहीं हुई और ऑटो में लगा सीएनजी का सिलेंडर भी सही सलामत रहा। लेकिन, घटना में लोडिंग ऑटो में रखा फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया और ऑटो भी जल गया। हादसे की जानकारी लगते ही बड़वाह थाना पुलिस और बड़वाह नगर पालिका की फायर फाइटर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक ऑटो समेत पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन
इंदौर से खंडवा जा रहा था लोडिंग ऑटो
लोडिंग ऑटो के चालक माखन सिंह ठाकुर ने बताया कि चलते-चलते हमें मालूम चला की गाड़ी में आग लग गई है, इस पर हम तुरंत उतर के भागे। ऑटो पर सोफे रखे थे, जिसमें आठ कुर्सियां और तीन सेवन सीटर सोफे थे। इसके अलावा भी दूसरा सामान था जो आग में जल गया। हम इस सामान को लेकर इंदौर से खंडवा जा रहे थे।
विज्ञापन
