फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   Man-eating leopard launches deadly attack on villager while bathing

आदमखोर तेंदुए की दहशत: नहाते ग्रामीण पर जानलेवा हमला, चीख सुन ग्रामीण दौड़े; वन विभाग अलर्ट

Mon, 11 May 2026 08:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 08:12 AM IST
सार

कांकेर जिले में रविवार शाम सगराम नेताम अपने खेत के बोरवेल में नहाने गया तो तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। आसपास के ग्रामीणों की मदद से तेंदुआ भागा। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत है। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।

विज्ञापन
Man-eating leopard launches deadly attack on villager while bathing
तेंदुए की दहशत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांकेर जिले के सरोना परिक्षेत्र में एक ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया। यह घटना तब हुई जब ग्रामीण अपने खेत के बोर में नहा रहा था। इस हमले के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है और लोग वन्यजीवों के प्रति भयभीत हैं।

विज्ञापन


कांकेर जिले के बांगाबारी नयापारा गांव निवासी सगराम नेताम रविवार की शाम को अपने खेत के बोर में नहाने गए थे। इसी दौरान अचानक एक तेंदुए ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। अपने ऊपर हुए अचानक हमले में ग्रामीण सगराम ने मदद के लिए जोर से चीख-पुकार की। उनकी आवाज सुनकर पास ही में काम कर रहे अन्य ग्रामीण तुरंत मौके पर आ पहुंचे। 
विज्ञापन


ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख तेंदुआ मौके से भाग निकला। घायल सगराम को आसपास के लोगों ने तुरंत पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि यह पूरा क्षेत्र वन परिक्षेत्र सरोना के अंतर्गत आता है। इस इलाके में वन्यजीवों की आवाजाही सामान्य है। हालांकि, इस तरह का सीधा हमला चिंताजनक है। ग्रामीणों में अब अपने खेतों में काम करने को लेकर डर बैठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल ग्रामीण सगराम नेताम की हालत अभी ठीक बताई जा रही है। उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बासनवाही लाया गया। डॉक्टरों ने उनकी चोटों का इलाज किया और उन्हें निगरानी में रखा है। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीण अब अपने खेतों में अकेले जाने से भी डर रहे हैं, खासकर शाम के समय और अंधेरा होने के बाद।


वन विभाग को इस घटना की सूचना दे दी गई है। विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है। उन्हें रात के समय अकेले बाहर न निकलने और समूह में रहने की सलाह दी गई है। वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने और क्षेत्र में ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है। विभाग ने गश्त बढ़ाने और वन्यजीवों की गतिविधियों पर नजर रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed