फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A hawker was beaten up on suspicion of child theft, the accused were taken away by the police.

Jagdalpur: बच्चा चोरी के शक में लोहंडीगुड़ा में बवाल, ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश के फेरीवालों को पीटा

Wed, 29 Apr 2026 11:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
A hawker was beaten up on suspicion of child theft, the accused were taken away by the police.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

जगदलपुर के लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र के बाजारपारा में बीती रात कुछ ग्रामीणों ने मध्य प्रदेश से सामान बेचने आये लोगों पर बच्चा चोरी करने का शक जता बवाल मचा दिया। देखते ही देखते पूरे गांव के लोग आ पहुंचे। जहां फेरी वालों के साथ मारपीट के साथ ही गाली गलौज भी की गई। डर के चलते फेरीवालों ने अपने आप को एक घर में बंद कर लिया। जहां पुलिस के आने पर फेरीवालों को थाने ले जाया गया।

विज्ञापन


मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि मध्य प्रदेश जिले के सीहोर गांव में रहने वाले परिवार के लोग फेरी का सामान बेचने के लिए 2 दिन पहले लोहंडीगुड़ा पहुंचे। जहां एक किराये के मकान में अपने परिवार के साथ रह रहे थे। बीती रात को उनके घर के बाहर कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन फेरी वालों के साथ आये कुत्ते ने भौंकना शुरू कर दिया। कुत्ते की आवाज सुन जहां कुछ बच्चे भाग गए तो वहीं एक बच्चा जाने का नाम नहीं ले रहा था। जिसके बाद फेरी वाले घर के बाहर आकर उस बच्चे को जाने के लिए बार-बार कह रहे थे। अचानक से बच्चे की रिश्तेदार ने फेरीवालों के साथ बच्चे को देख लिया और बच्चा चोरी करने की बात कहते हुए गांव में इस बात की अफवाह फैला दी कि मध्यप्रदेश से आए लोग बच्चा चोरी कर रहे है।
विज्ञापन


देखते ही देखते गांव के लोग जमा हो गए। इस बात की जानकारी लोहंडीगुड़ा थाना प्रभारी को दी गई। पुलिस के आने से पहले ग्रामीणों ने फेरीवालों के साथ गाली गलौज करने के साथ ही मारपीट भी शुरू कर दी थी। फेरीवालों ने किसी तरह से अपनी जान बचाते हुए घर के अंदर छिप गए और दरवाजे को बंद कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फेरीवालों की सुरक्षा को देखते हुए अपनी वाहन में सभी को बिठाकर ले गए। वही कुछ प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि यह केवल अफवाह था कि फेरीवालों ने बच्चा चोरी किया हैं। फिलहाल पुलिस सभी को फेरीवालों को अपने साथ थाने ले गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed