फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Jagdalpur News ›   A dispute with his wife led to the youth climbing a mobile tower.

छत्तीसगढ़: जगदलपुर में युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा, पत्नी से विवाद के बाद टावर पर चढ़ा, पुलिस पहुंची

Wed, 08 Apr 2026 11:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 08 Apr 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
A dispute with his wife led to the youth climbing a mobile tower.
मोबाइल टावर में चढ़ा युवक
जगदलपुर के धरमपुरा में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक युवक अपनी पत्नी से हुए विवाद के बाद मोबाइल टावर पर चढ़ गया। लोगों ने युवक को देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को नीचे उतारने के प्रयास में जुट गई।
विज्ञापन


मामले की जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि भोपाल निवासी दीपक विश्वकर्मा का आज सुबह अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद दीपक गुस्से के चलते धरमपुरा हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास स्थित मोबाईल टावर पर चढ़कर आत्महत्या करने की धमकी देने लगा, इस घटना के तत्काल बाद आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पड़ोसियों ने इस मामले की जानकारी युवक की पत्नी को भी दी।
विज्ञापन


घटना के बाद भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी कोशिशों के बाद भी युवक नीचे नहीं आया। जिसके बादर पुलिस को बुलाया गया। युवक नीचे उतरने का नाम नही ले रहा था, वही इस दौरान युवक फोन में लगातार किसी से बात कर रहा था, करीब चार घंटे से युवक को नीचे उतारने के लिए पुलिस लगी हुई है। युवक को समझाकर नीचे उतारने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed