फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   A budget of Rs 2.5 crore has been released for painting and whitewashing of 56 government schools

56 सरकारी स्कूलों की रंगाई-पुताई के लिए 2.5 करोड़ रुपये का बजट जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
A budget of Rs 2.5 crore has been released for painting and whitewashing of 56 government schools
20जेएनडी15-पीएमश्री बिशननपुरा स्कूल, जहां रंगाई-पुताई का कार्य हुआ है। संवाद
जींद। जिले के 56 सरकारी स्कूलों में भवनों की रंगाई-पुताई और सुंदरीकरण के लिए शिक्षा विभाग ने बजट स्वीकृत किया है। 56 स्कूलों में 1139 कमरों पर 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। अब तक अलेवा, बिशनपुरा, जुलाना, उझाना, मुआना, भाणा-ब्राह्मण और लोधर पीएमश्री स्कूल में कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने संबंधित स्कूल मुखियाओं को कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही समय सीमा के भीतर पेंटिंग कार्य पूरा करने को कहा गया है ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र से पहले स्कूलों को नया रूप मिल सके। कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने प्रति कक्ष 18 हजार रुपये की दर से वित्तीय स्वीकृति दी है। प्रत्येक स्कूल में कमरों की संख्या के आधार पर कुल बजट तय किया गया है। कई विद्यालयों में 15 से लेकर 40 से अधिक कमरों तक पेंटिंग का प्रस्ताव शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हिसाब से संबंधित स्कूलों को लाखों की राशि जारी होगी। राशि का उपयोग दीवारों की रंगाई, मरम्मत और आवश्यक सुंदरीकरण कार्यों पर किया जाएगा। अधिकांश विद्यालयों को यह बजट समग्र शिक्षा योजना के अंतर्गत दिया गया है जबकि कुछ चयनित स्कूलों को पीएम श्री योजना के तहत शामिल किया गया है।
योजनाओं का उद्देश्य सरकारी स्कूलों के आधारभूत ढांचे को मजबूत करना और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बुनियादी सुविधाएं बेहतर होने से विद्यार्थियों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ती है।

छह ब्लॉकों के यह स्कूल किए गए शामिल
अलेवा ब्लॉक के पांच, जुलाना के आठ, नरवाना के सात, पिल्लूखेड़ा के छह, सफीदों के चार, उचाना के नौ और जींद के 11 ब्लॉक शामिल किए गए हैं। इसके अलावा छह पीएम श्री विद्यालयों को यह बजट प्रदान किया गया है। ग्रामीण और कस्बों के उन स्कूलों को प्राथमिकता दी गई है जहां कई वर्षों से भवनों की पेंटिंग नहीं हो पाई थी।


वर्जन
जिले के 56 सरकारी स्कूलों में भवनों की रंगाई-पुताई और सुंदरीकरण के लिए 2.5 करोड़ रुपये का बजट जारी किया है। जिले में सात पीएमश्री स्कूलों में रंगाई-पुताई का कार्य पूरा भी हो चुका है। -किरणबाला, जिला परियोजना अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed