{"_id":"692dd5262244930dcc0dd637","slug":"a-bsf-soldier-climbed-onto-the-grooms-chariot-and-fired-a-pistol-ripping-the-young-mans-stomach-etawa-news-c-216-1-etw1011-134167-2025-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के रथ पर चढ़कर बीएसएफ कर्मी ने पिस्टल\n से चलाई गोली, युवक का पेट चीर गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के रथ पर चढ़कर बीएसएफ कर्मी ने पिस्टल से चलाई गोली, युवक का पेट चीर गई
विज्ञापन
- रविवार रात ताखा क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में हर्ष फायरिंग की घटना
- आरोपी फौजी राजस्थान के जैसलमेर में तैनात, पिस्टल समेत गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बरात चढ़ने के दौरान बीएसएफ कर्मी ने दूल्हे के रथ पर चढ़कर हर्ष फायरिंग कर दी। गोली सामने खड़े युवक के पेट को चीरते हुए रीढ़ की हड्डी में फंस गई। इससे समारोह में खलबली मच गई। आरोपी वारदात के बाद मौके से भाग निकला। पुलिस ने देर रात दबिश देकर आरोपी फौजी को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया है।
रविवार को ऊसराहार निवासी किशनपाल कश्यप के पुत्र सुमित की बरात कस्बे के एक गेस्ट हाउस जाने के लिए निकल रही थी। तभी बरात में दूल्हे का दोस्त बीएसएफ कर्मी शेष कुमार यादव अपने भतीजे के साथ पहुंचा। भतीजे के पास राइफल और पिस्टल थी। जानकारी के अनुसार, शेष कुमार निवासी बलीपुर थाना नंगला खंगर, फिरोजाबाद ने बरात निकलने से लेकर बरात चढ़ने तक कई राउंड हर्ष फायरिंग की। रात करीब 11 बजे बरात गेस्ट हाउस पहुंची, द्वारचार की तैयारी चल रही थी।
इस दौरान शेष कुमार दूल्हे के रथ पर चढ़ गया और नोटों की बौछार करते हुए अचानक पिस्टल निकाल ली। हाथ ऊपर उठाकर फायर करने का प्रयास किया उससे पहले ही ट्रिगर दब गया और गोली नीचे सड़क पर खड़े सूर्यकांत गुप्ता उर्फ पुष्कर (27) निवासी नगरिया खनाबांध को जा लगी। गोली लगते ही सूर्यकांत लहूलुहान होकर गिर पड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दूल्हे से पूछताछ के आधार पर आरोपी जवान की पहचान की।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष बलराज भाटी दूल्हे को साथ लेकर इटावा पहुंचे, जहां मंडी गेट स्थित उसके घर से शेष कुमार को पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पिस्टल का लाइसेंस जम्मू-कश्मीर का पाया गया। घायल सूर्यकांत को पहले इटावा ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने आगरा रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक के पिता अवधेश गुप्ता ने बताया कि गोली सीधे उनके पुत्र के सीने के पास लगी जो रीढ़ की हड्डी में फंसी हुई है।
वर्जन
फौजी शेष कुमार यादव वर्तमान में सब्जी मंडी इटावा में रहता है। घटना की सूचना उसके विभाग को भेजी जा रही है और लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ कार्रवाई के लिए लिखा गया है। बताया कि आरोपी की तैनाती राजस्थान के जैसलमेर में है।
- ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव, एसएसपी