{"_id":"9779","slug":"Chandigarh-9779-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘पानी’ के लिए बुलाई आपात बैठक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘पानी’ के लिए बुलाई आपात बैठक
Chandigarh
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। पॉश सेक्टरों समेत शहर के लगभग हर इलाके में पानी की बढ़ती किल्लत को लेकर ‘अमर उजाला’ के अभियान का असर दिखने लगा है। लोगों को गर्मियों में पानी उपलब्ध कराने और ऊपरी मंजिलाें तक पानी न पहुंच पाने की समस्या से निजात दिलाने की रणनीति बनाने के लिए नगर निगम में सोमवार शाम चार बजे वाटर सप्लाई कमेटी की आपातकालीन बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में कमिश्नर, मेयर और चीफ इंजीनियर के भी भाग लेने की उम्मीद है। वाटर सप्लाई कमेटी के चेयरमैन मुकेश बस्सी का कहना है कि शहर में पानी के लो प्रेशर से हो रही परेशानी पर चरचा ही इस बैठक का मुख्य एजेंडा है।
इस बीच, शहर में गहराए जल संकट पर स्थानीय लोगों के साथ राजनीतिक पार्टियां भी मैदान में आ गई हैं। रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पोल्ट्री फार्म चौक और नेहरू कालोनी में नगर निगम और यूटी प्रशासन के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। उधर, पोल्ट्री फार्म चौक जाम करने जा रहे भाजपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक दिया, जहां पर धक्का-मुक्की भी हुई। भाजपा जिला उपाध्यक्ष देवी सिंह के नेतृत्व में हल्लोमाजरा दीप कांप्लैक्स में पानी की कमी को लेकर स्थानीय निवासियों ने प्रदर्शन किया और नगर निगम व यूटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। रोष प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन, मजदूर महासंघ के राष्ट्रीय सचिव अमरदीप साहनी, रामवीर भट्टी, किरण बेदी, शीशपाल गर्ग, भारत कुमार, दीदार सिंह, लाल झा, बलजिन्दर सिंह गुजराल, रामनाथ राणा, गुरचरण सिंह काला, राजेश अरोड़ा, पार्षद राजेन्द्र कौर रत्तू, बलदेव सहाय, शक्ति प्रकाश देवशाली सहित काफी संख्या में स्थानीय निवासी शामिल थे। वहीं, नेहरू कालोनी में भाजपा महासचिव रामवीर भट्टी केअलावा पूर्व पार्षद अनिल कुमार दुबे, संतोष मिश्रा सहित भारी संख्या में लोग शामिल थे। संजय टंडन ने कहा कि सारा शहर पानी की समस्या से जूझ रहा है। जगह-जगह विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। नगर निगम अभी तक इसका स्थायी समाधान नहीं ढूंढ़ पाया है। देवी सिंह ने कहा कि दीप कांप्लेक्स निवासियों का पानी की कमी के कारण बुरा हाल है।
.... मनोनीत पार्षद भी पानी को तरसीं
.अमर उजाला की हेल्पलाइन पर पार्षद ने जताई समस्या के प्रति चिंता
. कहा 20 करोड़ की खर्च करने के बाद भी हल क्यों नहीं
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शहर में पानी के लो प्रेशर को लेकर मनोनीत पार्षदों ने भी अधिकारियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नगर निगम की मनोनीत पार्षद डॉ. शगुफ्ता प्रवीण इस मामले को लेकर जल्द ही केंद्रीय मंत्री पवन बंसल से बात करेंगी। उन्होंने वाटर सप्लाई कमेटी के चेयरमैन को आपातकालीन बैठक बुलाने की राय दी है। उन्होंने अमर उजाला की हेल्पलाइन पर ई-मेल करके पानी की किल्लत के मामले में अपनी चिंता जताई। पिछले कई दिनों से पार्षद शगुफ्ता को भी इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। उनके यहां पहली-दूसरी मंजिल में पानी नहीं पहुंच रहा है। 11 मई को हुई वाटर सप्लाई कमेटी की बैठक में उन्होंने लो प्रेशर का मामला उठाया था। उनका कहना है कि हर साल यह समस्या पैदा होती है लेकिन अधिकारी करीब 20 करोड़ की राशि खर्च करने के बावजूद इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। लोगों को पार्कों में फव्वारे लगाने से ज्यादा पीने के लिए पानी चाहिए। उनका कहना है जब उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है तो शहर को कितनी परेशानी आ रही होगी।
विज्ञापन
चेताया, फिर भी तैयारी नहीं
इस साल हुई फरवरी माह की बैठक में कई पार्षदों ने गर्मी में आने वाली पानी की दिक्कत को लेकर अधिकारियों को चेताया था, फिर भी इससे निपटने के लिए कोई तैयारी नहीं की गई।