{"_id":"9654","slug":"Chandigarh-9654-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैक कर्मियों की मिलीभगत से निकाले 25 लाख रुपये!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैक कर्मियों की मिलीभगत से निकाले 25 लाख रुपये!
Chandigarh
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़/कैथल। कोआपरेटिव शुगर मिल कैथल में नकली चेकों से 25 लाख रुपये निकालने के मामले में पंजाब नेशनल बैंक के कर्मचारियों की भूमिका संदेह में आ रही है। आरोपियों ने मिल के अकाउंट से अलग-अलग राज्यों के बैंक ों से कैश निकलवाया। इस मामले में पुलिस चंडीगढ़ सेक्टर-16 और सेक्टर-6 के अलावा मनीमाजरा स्थित पीएनएबी बैंक अधिकारियों से पूछताछ कर सकती है। चंडीगढ़ आर्थिक अपराध शाखा के डीएसपी कमलदीप ने बताया कि हालांकि कैथल पुलिस ने अभी उनसे संपर्क नहीं किया है। अगर कैथल पुलिस उनसे सहायता मांगती है तो वे अवश्य सहयोग करेंगे। कैथल पुलिस ने मामले की जांच के लिए दस बैकों की वीडियो फुटेज हासिल कर ली है जिनमें से दो लोगों की फुटेज संदिग्ध पाई गई है। इसके अलावा 16 के करीब और बैंकों का रिकार्ड मंगवाया जा रहा है। कैथल पुलिस मामले की जांच के लिए कोआर्डिनेशन के तहत चंडीगढ़ पुलिस से संपर्क कर सकती, ताकि पुलिस मामले की तह तक पहुंचा जा सके।
शुगर मिल के विभिन्न खातों के लिए जारी किए चेकों की नकल कर आरोपियों ने जाली चेक बनाए। चेक बनाने के बाद गिरोह के सदस्यों ने 26 चेकों से 25 लाख रुपये निकलवाए। आरोपियों ने पहला चेक 30 मार्च को कैश करवाया। गिरोह ने 30 मार्च से लेकर 11 अप्रैल तक चेक कैश करवाए।
कैथल स्थित आर्थिक अपराध शाखा में तैनात जांच अधिकारी प्रीतपाल सिंह ने बताया कि आरोपियों ने डेराबस्सी, पिजौर, बद्दी, नालागढ़ , खरल, कुराली, चंडीगढ़ स्थित सेक्टर -16 , 6, मनीमाजरा, पंचकूला के सेक्टर 4 , 5, 8 , 20 , 25 स्थित पंजाब नेशनल बैंकों से पैसे निकलवाए। चेक कैश करवाने के लिए आरोपियों ने हर बार बैंक बदला, ताकि वे पकड़े न जाएं। आरोपियों ने 95 हजार से 99 हजार तक के बीच रुपये निकलवाए हैं। सभी चेकों पर अलग-अलग लिखावट पाई गई है। उन्होंने कहा कि इस घोटाले को कई लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। उन्होंने आशंका जताई कि आरोपियों के साथ बैंक के कर्मचारी भी मिले हो सकते हैं, क्योंकि उनकी मिलीभगत के बिना ऐसा संभव नहीं हो सकता।
विज्ञापन
11 अप्रैल को हुआ था मामले का खुलासा
जाली चेक से नगदी निकालने का खुलासा 11 अप्रैल को अंबाला में हुआ था। अंबाला स्थित पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी ने जाली चेक पकड़ लिया था। बैक अधिकारी ने उसी समय शुगर मिल के प्रबंधक से संपर्क किया तो प्रबंधक ने बताया कि इस नंबर का चेक अभी जारी नहीं हुआ है। शुगर मिल के अधिकारियों ने अकाउंट से 25 लाख रुपये गायब देख मामले की शिकायत कैथल पुलिस को दी थी। कैथल पुलिस ने 13 अप्रैल को अज्ञात युवकों पर मामला दर्ज कर जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी थी।