{"_id":"9599","slug":"Chandigarh-9599-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईजीपी और डीबीए में होगा फाइनल मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईजीपी और डीबीए में होगा फाइनल मैच
Chandigarh
Updated Fri, 04 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
d अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। आईजीपी इलेवन की टीम ने पीजीआई इलेवन को 25 रन से मात देकर अमर उजाला चंडीगढ़ पुलिस गली क्रिकेट लीग के फाइनल में स्थान बना लिया है। सेमीफाइनल में आईजीपी इलेवन ने तीन विकेट पर 155 रन बनाए जबकि पीजीआई इलेवन की टीम पांच विकेट के नुकसान पर 130 रन ही बना सकी। सेक्टर-16 के क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आईजी पीके श्रीवास्तव, डीआईजी आलोक कुमार, एसएसपी नौनिहाल सिंह भी मौजूद रहे। वीरवार को ही खेले गए दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला डीबीए इलेवन (डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन इलेवन) ने जीता।
पीजीआई के साथ खेले गए मैच में आईजीपी टीम की शुरुआत शानदार रही। रमनदीप ने क्रीज पर आते ही चौकों-छक्कों की बरसात कर दी तो मैदान के बाहर खडे़ एसएसपी और आईजी साहब भी उन्हें जोश दिलाने लगे। रमनदीप ने 59 रन बनाए। इसमें छह छक्के-पांच चौके शामिल रहे। डीएसपी आशीष कपूर ने चार छक्के जड़कर 28 रन बनाए। कांस्टेबल विकास राठी ने सात छक्के लगाकर 46 रन जोड़े। डीआईजी आलोक कुमार ने छह रन बनाए। एसएसपी नौनिहाल सिंह ने भी 12 रन बनाए। आईजी पीके श्रीवास्तव ने एक रन बनाया और नॉट आउट रहे। रमन ने 18 रन देकर एक विकेट और सुशील ने 14 रन देकर एक विकेट झटका। जवाब में पीजीआई इलेवन की टीम पांच विकेट पर 130 रन बना सकी। धरमजीत सिंह ने 46 रन बनाए।