{"_id":"9577","slug":"Chandigarh-9577-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर के छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार बिल्डरों के ठिकानों पर आयकर के छापे
Chandigarh
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़/मोहाली। आयकर विभाग ने चार बड़े बिल्डरों पर शिकंजा कस दिया है। इन बिल्डरों के चंडीगढ़, मोहाली और लुधियान समेत कई जगह स्थित दफ्तरों और घरों पर छापेमारी की गई। यह आपरेशन चंडीगढ़ समेत कई जगहों की टीमों ने किया। जानकारी के अनुसार देर रात तक आयकर विभाग की कार्रवाई जारी रही।
इन बिल्डरों में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड और सुषमा बिल्डर समेत दो अन्य बिल्डर शामिल हैं, जिनके कार्यालय चंडीगढ़ मोहाली और लुधियाना में हैं। आयकर विभाग की टीमें सुबह से ही बिल्डरों के ठिकानों पर छापेमारी के लिए पहुंच गईं थी। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस की मदद भी ली गई। आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन चारों बिल्डरों के करीब 21 ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। विभाग ने अब तक बिल्डरों के एकाउंट उनके जरूरी डाक्यूमेंट और बैंक एकाउंट की जानकारी ले ली है। जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के एमडी कुलवंत सिंह ने कहा कि उनके एकाउंट में कोई गड़बड़ी नहीं है। उनका सारा हिसाब किताब ठीक है। चंडीगढ़ के सेक्टर-28 की कोठी नंबर 136, सेक्टर-16 की कोठी नंबर 201 और सेक्टर-9 सी स्थित एससीओ 172, 173 में सुषमा बिल्डर के आफिस व मोहाली में जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड समेत अन्य कई ठिकानों पर छापा मारा गया।
मोहाली संवाददाता के अनुसार जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड (जेएलपीएल) के दफ्तरों और कंपनी प्रबंधकों के घरों पर आयकर विभाग ने एक साथ छापा मारा। सुबह साढ़े आठ बजे शुरू हुई विभाग की कार्रवाई देर रात तक जारी रही, कार्रवाई वीरवार तक चलने की उम्मीद है। जेएलपीएल के सेक्टर-70, सेक्टर-82 और फेज दस स्थित दफ्तरों पर सुबह एक साथ विभागीय टीमों ने छापा मारा। इसी के साथ कंपनी के एमडी और नगर काउंसिल मोहाली के पूर्व प्रधान कुलवंत सिंह की सेक्टर-71 स्थित कोठी नंबर 1047 में भी आयकर की टीम ने डेरा डाल लिया। सेक्टर-70 ऑफिस में जो स्टाफ मेंबर आ गए थे, उनके मोबाइल स्विच ऑफ करवाकर अधिकारियों ने अपने पास रख लिए। सेक्टर-82 स्थित दफ्तर में कंपनी के एक ठेकेदार से भी पड़ताल की गई। छापेमारी के दौरान चंडीगढ़ पुलिस भी साथ थी। किसी को भी इस दौरान अंदर जाने या बाहर आने की इजाजत नहीं दी गई। सारे परिसरों को पुलिस ने पूरी तरह सील कर दिया था। सूत्र बताते हैं कि आयकर विभाग ने पूरे होमवर्क के साथ छापेमारी की जिसमें चंडीगढ़, पंचकूला, पटियाला, लुधियाना, अमृतसर के अलावा गुड़गांव, फरीदाबाद और जेएंडके की विभागीय टीमें भी शामिल थीं। सूत्रों के मुताबिक कुलवंत सिंह के दो पार्टनरों के घरों पर भी छापे मारे जिनमें एक मोहाली और एक चंडीगढ़ में रहते हैं। कंपनी से संबंधित एक सीए के घर में भी छानबीन की गई। वहीं, कंपनी के लुधियाना स्थित दफ्तर पर भी आयकर ने छापा मारा और रिकार्ड खंगाला।
विज्ञापन
29 को हुआ था ड्रॉ
जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड ने हाल ही में प्लाटों का ड्रा निकाला था। कंपनी के सेक्टर-82 स्थित दफ्तर में 29 अप्रैल को सेक्टर-82 एक्सटेंशन में प्लाटों के ड्रॉ निकाले गए थे जिसके बाद जश्न मनाया गया था।
कई प्रोजेक्ट चल रहे हैं जेएलपीएल के
जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के शहर में कई बड़े प्रोजेक्ट चल रहे हैं और कई लांच होने की तैयारी है। कंपनी ने सेक्टर 90-91 और 94-95 में रेसिडेंशियल-कम-कॉमर्शियल प्रोजेक्ट लांच किए हैं। इनके अलावा सेक्टर-82 में इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट है, सेक्टर 82-ए में भी इंडस्ट्रियल प्रोजेक्ट आ रहा है। सेक्टर-66-ए में बिजनेस टावर की प्लानिंग है।