{"_id":"9536","slug":"Chandigarh-9536-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटो एलपीजी आज से सस्ती, पर हड़ताल होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटो एलपीजी आज से सस्ती, पर हड़ताल होगी
Chandigarh
Updated Tue, 01 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ में एलपीजी आटो के रेट मंगलवार से कम हो रहे हैं। आटो एलपीजी के रेट में लगभग छह रुपये की कमी हो रही है। एलपीजी का पुराना रेट 55.40 प्रति लीटर था। मंगलवार से नया रेट 49.68 रुपये प्रति लीटर होगा। एलपीजी के रेट में कमी होने के बाद भी एलपीजी आटो ड्राइवर यूनियन ने मंगलवार को हड़ताल के अपने फैसले में बदलाव नहीं किया है। यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को तीन हजार से अधिक एलपीजी आटो चालक रैली निकालेंगे। यूनियन के अध्यक्ष मलकीत सिंह ने कहा कि एलपीजी के रेट में चाहे कमी हो गई है, लेकिन हड़ताल होगी। उन्होंने प्रशासन से ऑटो किराया छह रुपये प्रति किलोमीटर की जगह 10 रुपये प्रति किलोमीटर तय करने की मांग की।
विज्ञापन