फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   jobs for teachers in punjab university

पंजाब यूनिवर्सिटी में 250 शिक्षकों की भर्ती जल्द

Fri, 16 Aug 2013 11:10 AM IST
चंडीगढ़
चंडीगढ़ Updated Fri, 16 Aug 2013 11:10 AM IST
विज्ञापन
jobs for teachers in punjab university
चंडीगढ में पंजाब यूनिवर्सिटी में 250 शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू करने की तैयारी है। पहले चरण में 120 असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती का विज्ञापन निकाला जाएगा।
विज्ञापन


यह जानकारी बुधवार को एक प्रेस वार्ता में पीयू कुलपति प्रो.अरुण कुमार ग्रोवर ने दी। उन्होंने बताया कि यूनियन हायर एजूकेशन सेक्रेटरी अशोक ठाकुर 16 अगस्त को पीयू कैंपस में एसी जोशी मेमोरियल लेक्चर देने के लिए पहुंचेंगे। एपीआई स्कोर में संशोधन को लेकर और अन्य ग्रांट पर भी अशोक ठाकुर से बातचीत की जाएगी। 20 अगस्त को पूर्व चुनाव आयुक्त जेएम लिंगदोह पीयू कैंपस में आ रहे हैं।
विज्ञापन


लिंगदोह पीयू कैंपस के युवाओं से भी मुलाकात करेंगे। नो व्हीकल जोन के सवाल पर प्रो.ग्रोवर ने कहा कि वाहनों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पीयू की कुछ सड़कों को वन वे करने की तैयारी है। कई विभागों में वाहनों के लिए नई पार्किंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नॉन टीचिंग स्टॉफ के लिए इंडक्शन प्रोग्राम
हाल ही में भर्ती किए गए 311 नॉन टीचिंग स्टॉफ के लिए बुधवार को इंडक्शन प्रोग्राम शुरू किया गया। प्रो.अरुण ग्रोवर ने इस मौके पर युवा कर्मचारियों को कहा कि सिर्फ सीनियरटी ही नहीं बल्कि काम के मूल्यांकन पर प्रमोशन और अन्य बैनीफिट मिलेंगे। कार्यक्रम में पीयू डीयूआई प्रो.मधु राका ,रजिस्ट्रार प्रो.एके भंडारी सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।


पूटा चुनाव कैंडीडेट लिस्ट की छंटनी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी टीचर्स एसोसिएशन(पूटा) के 22 अगस्त को होने वाली चुनाव के लिए बुधवार को आवेदनों की स्क्रूटनी की गई। लॉ विभाग के डा.देवेंद्र सिंह और पीयू ईवनिंद विभाग के डा.मोहम्मद खालिद के बीच प्रधान पद के लिए मुकाबाला होगा। उप प्रधान पद पर हिंदी विभाग के डा.अशोक कुमार सबरवाल और जोलॉजी विभाग के डा.वीके वालिया आमने सामने होंगे। सेक्रेटरी पद पर एकेडमिक स्टॉफ कालेज की जयंती दत्ता और यूआईईटी विभाग के डा.प्रवीण गोयल के बीच कड़ी टक्कर होगी। ज्वाइंट सेक्रेटरी पद पर डेंटल कालेज की डा. हरवीन कौर और यूसोल सेे डा.राम मेहर शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed