{"_id":"54-14083","slug":"Chandigarh-14083-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी का आरोपी गेस्ट हाउस मालिक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी का आरोपी गेस्ट हाउस मालिक काबू
Chandigarh
Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। किसी और की जमीन को अपनी बताकर महिला से ढाई लाख रुपये ठगने वाले सेक्टर 42 स्थित अटावा के एक गेस्ट हाउस मालिक नवीन कुमार पर पुलिस ने अदालत के आदेश पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। यह केस सेक्टर 37 निवासी हरजीत कौर की शिकायत पर दर्ज किया गया था।
सेक्टर 37 निवासी हरजीत कौर ने पुलिस को शिकायत दी थी कि अक्तूबर 2010 में उसने जमीन खरीदने के सिलसिले में अटावा स्थित एक गेस्ट हाउस के मालिक नवीन कुमार से मुलाकात की थी। नवीन कुमार से बढ़माजरा की जमीन के एवज में 11 लाख रुपये में सौदा तय हुआ और उन्होंने ढाई लाख रुपये एडवांस दिए। बाद में पता चला कि नवीन कुमार ने जो जमीन बेची है, वह किसी और के नाम है। हरजीत ने एसएसपी से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद उन्होंने अदालत में शिकायत की। अदालत ने मामले की सुनवाई करते हुए सेक्टर 39 थाना पुलिस को नवीन कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नवीन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
..........................