फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   ड्रा पर लगेगी अभिभावकों की दौड़

ड्रा पर लगेगी अभिभावकों की दौड़

Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Mon, 17 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर के प्रतिष्ठित कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में एंट्री लेवल पर दाखिले के लिए होने वाले ड्रा को लेकर अभिभावकों की सांसें फूली हुई हैं। अधिकतर प्रतिष्ठित स्कूलों में एक ही दिन और समय पर ड्रा होने के कारण उनकी चिंताएं बढ़ी हुई हैं। वहीं, स्कूलों ने ड्रा के समय अभिभावकों की मौजूदगी भी जरूरी बताई है। ऐसे में अभिभावकों ने शिक्षा विभाग का दरवाजा खटखटाया है।
विज्ञापन

अधिकतर स्कूलों में 15 दिसंबर को आवेदन करने का आखिरी दिन था, लेकिन अभी अभिभावकों की टेंशन खत्म नहीं हुई है। जनवरी में लकी ड्रा होने से उनकी सांसें अटकी रहेंगी। कान्वेंट और प्राइवेट स्कूलों में एक सीट पर 8 से 10 दावेदार हैं। इस वजह से अभिभावकों ने भी दो-तीन स्कूल में आवेदन किया हुआ है। चार कान्वेंट स्कूल और सेक्टर-26 स्थित सेंट कबीर स्कूल में एक ही दिन 17 जनवरी को लकी ड्रा होगा। ऐसे में अभिभावकों की सभी स्कूलों का ड्रा देखने के लिए खूब दौड़ लगेगी।
विज्ञापन



यह रहेगा दाखिले का शेड्यूल
स्कूल का नाम कुल सीटें लकी ड्रा
कार्मल कान्वेंट 120 17 जनवरी (दोपहर 3.30)
सेक्रेड हार्ट 200 17 जनवरी (दोपहर 3.30)
सेंट ऐंस 230 17 जनवरी (दोपहर 3.30)
सेंट जोंस 160 17 जनवरी (दोपहर 3.30)
सेंट कबीर 90 17 जनवरी (दोपहर 3.30)
भवन विद्यालय 100 19 जनवरी (सुबह 9.30 बजे)
अंकुर स्कूल 150 8 जनवरी (सुबह 11 बजे)
डीपीएस 180 (तिथि अभी तय नहीं की)
स्ट्रॉबेरी फिल्ड 160 (जनवरी के दूसरे हफ्ते में)
कुंदन इंटरनेशनल 60 (15 से 20 जनवरी के बीच)

इन स्कूलों में अभी आवेदन का मौका
स्कूल का नाम आवेदन की अंतिम तिथि
केबीडीएवी-7 22 दिसंबर
डीएवी-15 30 दिसंबर
कुंदन इंटरनेशनल 28 दिसबर
मोती राम स्कूल 15 जनवरी
सेंट जोंस 18 दिसंबर

विवेक स्कूल में 24 दिसंबर को जारी होगा नोटिस
सेक्टर-38 स्थित विवेक हाई स्कूल में 7 दिसंबर तक आवेदन फार्म लिए गए। अभिभावकों के लिए 24 दिसंबर को दाखिले संबंधी अगला नोटिस जारी होगा। इसमें आवेदन संबंधी दस्तावेज के बारे में जानकारी दी जाएगी। विवेक हाई स्कूल में नर्सरी में दाखिला प्वाइंट सिस्टम से होगा। चेयरमैन एचएस मामिक का कहना है कि 750 के करीब आवेदन फार्म आए हैं। उन्होंने कहा कि सिबलिंग और एल्युमनी के बाद इसी सेक्टर में रहने वाले बच्चों को दाखिले में प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभावकों के लिए जरूरी टिप्स
- आवेदन के समय दी गई स्लिप को संभालकर रखें
- स्लिप के बिना लकी ड्रा में एंट्री नहीं मिलेगी
- फीस के लिए सात से दस दिन का समय ही मिलेगा
- अभिभावक दाखिले के समय भी जन्म प्रमाण पत्र, रेजीडेंस प्रूफ और पिछले स्कूल का सर्टिफिकेट तैयार रखें
- तय समय में फीस जमा नहीं करने पर बच्चे की सीट रद कर दी जाएगी
- बच्चे के दो पासपोर्ट साइज फोटो संभालकर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed