{"_id":"54-13606","slug":"Chandigarh-13606-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचकूला प्लेटफार्म से सौतेला व्यवहार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचकूला प्लेटफार्म से सौतेला व्यवहार
Chandigarh
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चूंकि रेलमंत्री पवन कुमार बंसल का प्लेटफार्म नंबर एक पर ही ज्यादा आना जाना होता है इसलिए रेलवे प्रशासन की नजरें इनायत बस यहीं पर टिकी हुई हैं। वहीं, पंचकूला की ओर बने स्टेशन की सुध नहीं ली जा रही है। यहां पर रेल यात्रियों को कभी कभार ही अनआरक्षित टिकट मिलते हैं। रिजर्वेशन के लिए जो बंदोबस्त किया गया है, वह भी सुबह आठ से लेकर शाम के महज चार बजे तक का। प्लेटफार्म के किनारे गंदगी का अंबार है और फर्श भी उबड़ खाबड़ है।
पंचकूला की ओर बने रेलवे स्टेशन से रोजाना हजारों यात्रियों का आना जाना होता है, लेकिन उनको पार्किंग की समस्या से लेकर टिकट तक लेने तक की दिक्कतें आती हैं। पंचकूला के सेक्टर 10 निवासी अमित भल्ला ने कहा कि एक बार रेलमंत्री का चक्कर इस ओर लग जाए तो यहां की भी व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी। अमित ने बताया कि पंचकूला एंड की ओर अगर टिकट का रिजर्वेशन कराना है तो शाम चार बजे के बाद टिकट ही नहीं होता। दिन में जो भी काम होता है वह भी केवल एक कंप्यूटर पर। अकसर शताब्दी से दिल्ली जाने वाले सेक्टर-11 के कपड़ा व्यापारी एनके सेठ कहते हैं कि इस ओर प्लेटफार्म के किनारे गंदगी बहुत है। पार्किंग के लिए सड़क के किनारे वाहन लगाने पड़ते हैं। रात के वक्त इस स्टेशन पर रोशनी तक की व्यवस्था नहीं है। इन अव्यवस्थाओं पर अंबाला मंडल के सीनियर डीसीएम जीएम सिंह का कहना है कि पंचकूला एंड पर भी जल्द ही काम शुरू किया जाएगा।