फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   फिर संसद ठप करेगी भाजपा

फिर संसद ठप करेगी भाजपा

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं सांसद राजीव प्रताप रूड़ी ने पार्टी कार्यालय कमलम् में कहा कि कांग्रेस नीत केंद्र सरकार मंत्रिमंडल में नए चेहरे लाकर अपनी छवि को बदलने का असफल प्रयास कर रही है। विश्वास खोने की वजह से सरकार का उसके सहयोगी साथ छोड़ रहे हैं, ममता बनर्जी पहले ही जा चुकी है, बाकी भी छोड़ने की तैयारी में हैं। इस वजह से मंत्रिमंडल में फेरबदल करने से पहले कांग्रेस सरकार को बहुमत प्राप्त करना चाहिए। यदि भाजपा को भ्रष्टाचार का विरोध करने के लिए दोबारा संसद भी ठप करनी पड़ी तो पार्टी करेगी। संसद का सत्र 21, 22 नवंबर से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन

जांच नहीं करवाई, हुड्डा ने कुर्सी बचाई
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा ने हरियाणा और राजस्थान बीकानेर में काफी जमीन सस्ती कीमतों पर खरीदी। कांग्रेस पार्टी की चेयरपर्सन सोनिया गांधी का दामाद होने के कारण उन्हें करोड़ों का मुनाफा पहुंचा। मामले का खुलासा होने पर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ अपनी कुर्सी बचाई गई। रूड़ी ने कहा कि केंद्र सरकार ने गैरकांग्रेसी राज्यों के साथ हमेशा पक्षपातपूर्ण रवैया रखा है। हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई गई कई योजनाओं में केंद्र ने अड़ंगा डाला।
विज्ञापन


भाजपा पूरी तरह गडकरी के साथ
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी के खिलाफ लगे आरोपों पर रूड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पर अभी तक लगे तमाम भ्रष्टाचार के आरोपों में किसी ने खुद सामने आकर जांच की बात नहीं कही। भाजपा अध्यक्ष ने पहले ही दिन घोषणा की थी कि हम जांच करवाएंगे, जांच के लिए तैयार हैं। भाजपा पूरी तरह से नितिन गडकरी के साथ है। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन, हीरा नेगी, गिरधारी लाल जिंदल, रूपिंद्र सिंह, रघुवीर अरोड़ा, चंद्रशेखर और शक्तिदेव शाली भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed