फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   केंद्रीय मंत्रिमंडल में और बढ़ेगा शहर का दबदबा

केंद्रीय मंत्रिमंडल में और बढ़ेगा शहर का दबदबा

Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
Chandigarh
Chandigarh Updated Sun, 28 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़। केंद्रीय मंत्रिमंडल में चंडीगढ़ का दबदबा और बढ़ने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा उनकी कैबिनेट के तीन मंत्री भी चंडीगढ़ से हैं और फेरबदल में भी यह संख्या बरकरार रहने की उम्मीद है। एक ओर जहां चंडीगढ़ की तेज तर्रार नेता अंबिका सोनी को पार्टी को मजबूत करने के लिए मंत्री पद की जिम्मेदारी से मुक्त किया गया है, वहीं चंडीगढ़ के सेक्टर-19 में रहने वाले शहर के युवा एवं लुधियाना के तेजतर्रार सांसद मनीष तिवारी को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने गणित लगभग बैठ चुका है। इसके साथ ही शहर के सांसद और संसदीय कार्यमंत्री पवन बंसल को रेलमंत्रालय देकर उनका कद और बढ़ाए जाने की चर्चा है। शहर से जुड़े तीसरे मंत्री कपिल सिब्बल पहले ही मजबूत स्थिति में हैं।
विज्ञापन

सांसद मनीष तिवारी के दोस्तों ने शनिवार रात से ही शहर में जश्न की तैयारियां शुरू कर दीं। हालांकि सांसद को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की संभावना के संबंध में जब उनकी मां डॉ. अमृत तिवारी से बात की गई तो उन्होंने इतना ही कहा कि उन्हें अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। सेक्टर-19 स्थित उनके घर पर भी शनिवार रात सन्नाटा ही पसरा था। घर पर मौजूद सुरक्षा कर्मी ने बताया कि मनीष जी हर शनिवार या रविवार को चंडीगढ़ जरूर आते हैं लेकिन इस बार वह नहीं आए। वहीं मनीष तिवारी के करीबी दोस्त एवं चंडीगढ़ के पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि मनीष को मंत्रिमंडल में जगह मिलने की चर्चा है। उनको मीडिया के माध्यम से ही इसकी जानकारी हुई है। मनीष ने राजनीति में शुरुआत चंडीगढ़ से ही की।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed