{"_id":"10032","slug":"Chandigarh-10032-54","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपना केमिस्ट्री में नोबल जीतना : अक्षय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपना केमिस्ट्री में नोबल जीतना : अक्षय
Chandigarh
Updated Tue, 29 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। सपने देखो और उन्हें पूरा करने के लिए जी-जान से मेहनत करो। मेरे लिए यही एक मात्र जीत का मंत्र है। यह कहना है सेक्टर-38 विवेक हाई स्कूल से 12वीं मेडिकल में 96 फीसदी अंक के साथ ट्राइसिटी के टॉपर बने अक्षय सांगवान का। सेक्टर-19 के मकान नंबर 110 निवासी अक्षय के पिता अशोक सांगवान यमुनानगर में डीसी हैं।
अमर उजाला से बातचीत में अक्षय ने बताया कि उनका सपना केमिस्ट्री में नोबल पुरस्कार हासिल करना है। उन्होंने बताया कि अब वह बंगलूरू स्थित इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस से आगे की पढ़ाई करना चाहते हैं। नॉवेल पढ़ना और हिंदी गाने सुनना इनकी हॉबी में शुमार है। अपने पिता को अपना रोल मॉडल मानते हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने पढ़ाई के लिए कभी घंटे तय नहीं किए, लेकिन पढ़ते हुए पूरे अनुशासन के साथ पढ़ाई की है। मां सुनीता सांगवान हमेशा ही आगे बढ़ने के लिए मोटिवेट करती हैं। विवेक स्कूल में बायो टीचर पूर्वा बत्रा से भी इन्हें काफी मदद मिली। अक्षय बताते हैं कि उन्होंने कभी ट्यूशन का सहारा नहीं लिया।
टॉपर के टिप्स
-खुद पर विश्वास होना चाहिए।
-पढ़ाई हमेशा अनुशासन में रहकर करनी जरूरी है।
-अपने लक्ष्य पर हमेशा फोकस रहें।
-पढ़ाई के बीच में ब्रेक जरूर लें।