फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   86 students showcased models at the block-level science exhibition.

खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में 86 विद्यार्थियों ने दिखाए मॉडल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 03:07 AM IST
विज्ञापन
86 students showcased models at the block-level science exhibition.
09jjrp05- राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में आयोजित खंड स्तरीय वैज्ञानिक प
झज्जर। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ढाकला में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। इसमें खंड साल्हावास के विभिन्न स्कूलों के करीब 86 विद्यार्थियों और 21 अध्यापकों व प्राध्यापकों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में विज्ञान मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खुड्डन की अंजलि प्रथम और दादनपुर की इशिका द्वितीय रही। हरित ऊर्जा और पर्यावरण संरक्षण में खुड्डन के कार्तिक ने पहला, अंबोली की नैंसी ने दूसरा और मुंडाहेड़ा के चिराग ने तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

‘गणितीय मॉडलिंग और कम्प्यूटेशनल सोच’ में तुम्बाहेड़ी के लक्की प्रथम, सुबाना की रीना द्वितीय और खुड्डन की शीतल तृतीय रही। ‘स्वास्थ्य, स्वच्छता और सफाई’ में जैतपुर के रितेश प्रथम, खुड्डन की नेहा द्वितीय और ढाकला की दीपिका तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘स्वदेशी कृषि पद्धतियां’ में दादनपुर के इशांत ने पहला, भुरावास के वंश ने दूसरा और खुड्डन के हिमांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया। ‘ग्रामीण परिवर्तन के लिए विज्ञान’ में खुड्डन के अजय और ‘आपदा प्रबंधन’ में साल्हावास की हर्षिता प्रथम रही।
प्राचार्य वेद प्रकाश ने बताया कि विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के सिद्धांत और उपयोगिता की जानकारी निर्णायकों को दी। निर्णायक मंडल में प्रिया कटारिया, अजय कुमार (गणित), अजय कुमार (रसायन विज्ञान) और ब्रह्मपाल शामिल रहे। नोडल अधिकारी जसवंत ने आयोजन का समन्वय किया।

प्रदर्शनी में कुल 21 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पाने वालों को 400, द्वितीय को 300 और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 200 रुपये नकद पुरस्कार दिए गए। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed