{"_id":"689e4fa66ea4c90d2808b071","slug":"79th-independence-day-will-be-celebrated-in-the-district-today-police-will-be-deployed-at-every-nook-and-corner-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-125018-2025-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में आज मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में आज मनाया जाएगा 79वां स्वतंत्रता दिवस, चप्पे-चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस
विज्ञापन
14jjrp10- स्वतंत्रता दिवस को लेकर बस अड्डे पर सामान की जांच करती महिला पुलिस कर्मचारी। संवाद
झज्जर। जिले में शुक्रवार को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे जोश और देशभक्ति के माहौल में मनाया जाएगा। इसके लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। जिला स्तरीय कार्यक्रम रोडवेज वर्कशॉप के प्रांगण में आयोजित होगा। यहां और उपमंडल स्तर पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। मुख्य अतिथि ध्वजारोहण करेंगे व परेड का निरीक्षण करेंगे। साथ ही मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। जिले में सभी स्थानों पर 8:58 बजे ध्वजारोहण होगा।
जिला स्तरीय समारोह में राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा ध्वजारोहण करेंगे। समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देंगी।
बेरी उपमंडल में स्वतंत्रता दिवस समारोह भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम में होगा, जहां दादरी के विधायक सुनील सांगवान मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करते हुए ध्वजारोहण करेंगे।
विज्ञापन
पुलिस ने किए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। जिले में 23 पुलिस के नाके लगाए गए हैं जिसमें दिल्ली में आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को देखते हुए झज्जर पुलिस और दिल्ली पुलिस की संयुक्त टीमों की ओर से जिले की सीमाओं पर 14 पुलिस के नाके लगाए गए हैं।
पुलिस की अलग-अलग टीमों की ओर से जिले के सभी होटल और धर्मशालाओं सर्च अभियान चलाया गया। पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बस स्टैंड और सार्वजनिक स्थानों पर सर्च अभियान चला रही है। साथ ही पुलिस नाकों पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही है।
बाईपास से गुजरेंगे भारी वाहन
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर भी शहर भर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और सुरक्षा की दृष्टि से कार्यक्रम स्थल पर पुलिस की तैनाती की गई है। शहर के बस स्टैंड की वर्कशॉप में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए भारी वाहनों को शहर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। भारी वाहनों को केवल शहर के बाईपास से गुजरने की अनुमति रहेगी।
पुलिस आयुक्त ने की अपील
पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री ने कहा कि आपको कोई संदिग्ध व्यक्ति या कोई लावारिस वस्तु दिखाई देती है तो तुरंत डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचित करें। उन्होंने बच्चों और युवाओं से अपील है कि हमें आजादी बड़ी मुश्किल से मिली है और हमें अपनी आदतों का गुलाम नहीं होना है। हमें देश को आगे लेकर जाना है और उसकी सुरक्षा और तरक्की का ध्यान रखते हुए अच्छे कार्य करने हैं।
झज्जर में रह रहेगी मुख्य कार्यक्रम के लिए पार्किंग की व्यवस्था
-अधिकारियो की गाड़ियों के लिए रोडवेज वर्कशॉप में पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
-आमजन के वाहनों के लिए कर्मशाला के अंदर मंदिर के सामने, लॉरेंस स्कूल के सामने, नया बस अड्डा झज्जर में पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
झज्जर शहर में यहां लगाए जाएंगे नाके
-लारेंस स्कूल के पास वाई प्वाईंट पर
-नया बस स्टैंड वर्कशॉप के सामने झज्जर-रोहतक रोड बस स्टैंड की तरफ
-गुढा बाईपास पुल के नीचे झज्जर की तरफ
-सिंचाई विभाग रेस्ट हाउस के पश्चिम दिशा में बाईपास की तरफ 50 मीटर पर
-सिंचाई विभाग के रेस्ट हाउस के साथ मैन रोड चौराहा पर
-भगत सिंह चौक
मुख्य समारोह में किस समय क्या होगा
मुख्य अतिथि का आगमन-8:58
ध्वजारोहण व राष्ट्रगान धुन-9:00
परेड निरीक्षण-9:02 से 9:10 तक
मुख्या अतिथि का संबोधन-9:10 से 9:25 तक
मार्च पास्ट-9:25 से 9:35
पीटी, खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम-9:35 से 10:35 तक
पारितोषिक वितरण-10:35 से 11:00 बजे तक
राष्ट्रगान-कार्यक्रम के समापन पर
कार्यक्रम के स्थल और मुख्यातिथि
ब्लाक कार्यक्रम स्थल मुख्यातिथि
झज्जर रोडवेज वर्कशाॅप राज्यसभा सदस्य रामचंद्र जांगड़ा
बादली चौ. धीरपाल राजकीय महाविद्यालय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा
बहादुरगढ़ डॉ. भीमराव अंबेडकर स्टेडियम विधायक राजेश जून
बेरी भागलपुरी चौक स्थित खेल स्टेडियम दादरी के विधायक सुनील सांगवान