{"_id":"58b71a0a4f1c1b965e8327c9","slug":"6-injured-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक सवार समेत छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक सवार समेत छह घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, बांदा
Updated Thu, 02 Mar 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग मार्ग हादसों में दो बाइक सवार समेत छह घायल हो गए। सभी को अस्पताल भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाने की वजह से बाइक सवारों के सिर व चेहरे पर गंभीर चोट आई है।
हमीरपुर जिले के भुसासी गांव निवासी दिलशाद (8) बुधवार को सुबह पिता आशिक के साथ ननिहाल बड़ोखर खुर्द गांव से घर जाते समय मारुति की टक्कर से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक कार लेकर मौके से भाग निकला। एक अन्य घटना में शहर के खाईंपार निवासी योगेंद्र (16) पुत्र परेश बुधवार को सुबह बाजार से घर जाते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया।
दूसरी घटना में शहर कोतवाली क्षेत्र के डिंगवाही गांव का दशरथ प्रसाद (28) पुत्र दादूराम मंगलवार को शाम खेत जाते समय साइकिल के नहर में गिर जाने से जख्मी हो गया। उधर, बबेरू कस्बे के कमासिन रोड निवासी गोमती (11) पुत्री रामचरन बुधवार को सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गई। सीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। एक अन्य घटना में कमासिन थाना क्षेत्र के राछा (जामू) गांव निवासी इंद्रपाल का सात वर्षीय पुत्र संदीप स्कूल की चहारदीवारी से गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन
सीएचसी से उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के परास गांव निवासी विजय सिंह (27) पुत्र राम प्रताप निमंत्रण में शामिल होकर लौटते समय बाइक से गिरकर घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।