फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   53 members expressed confidence on the head of the Mouda

53 सदस्यों ने मौदहा प्रमुख पर जताया अविश्वास

Fri, 08 Jun 2018 11:44 AM IST
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश
हमीरपुर, उत्तर प्रदेश Updated Fri, 08 Jun 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
53 members expressed confidence on the head of the Mouda
जिलाधिकारी कक्ष में बैठे बीडीसी सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मौदहा के सपा ब्लाक प्रमुख पर अविश्वास जताते हुए 53 बीडीसी सदस्यों ने बुधवार को डीएम को शपथ पत्र दिया। जिसमें सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख पर आठ मामलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


मौदहा विकासखंड में कुल 83 बीडीसी हैं। जिसमें 53 सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख सावित्री यादव पर अविश्वास जताते हुए बुधवार की शाम करीब चार बजे डीएम आरपी पांडेय को पत्र दिया। जिसमें कहा कि राज्यवित्त में आई धनराशि को ब्लाक प्रमुख ने मनमानी तरीके से खर्च किया है। गड़बड़ी करने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन


कहा बैठक में उनसे कभी प्रस्ताव नहीं लिए जाते हैं। निर्माण कार्यों में कमीशनबाजी सहित अन्य आरोप भी लगाए हैं। अविश्वास पर नोटिस देने वालों में परछछ की आशादेवी, सरिता सिंह, अरतरा के प्रवीण कुमार, रामआसरे, बिहरका की शुक्लादेवी, गहरौलीखुर्द की चंदा, इचौली के सौरभ मिश्रा, कुनेहटा के सतन कुमार के अलावा, भूरी, गयाप्रसाद, पप्पू सिंह, अमर सिंह, पवन कुमार, कंचन, राजेंद्र, राजबीर, रमेश, रामप्रसाद, अनुसुइया, बल्लू, अतबल, देवकुमार सिंह, इेश्वरचंद्र, नंदकुमार समेत 53 सदस्यों के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संतविलाश शिवहरे आदि मौजूद रहे। डीएम ने बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्रों को डीपीआरओ को सौंप दिए। डीपीआरओ दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया अभी शपथ पत्रों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच के बाद अविश्वास संबंधी तारीख नियत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed