फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   3D artworks will be created on flyovers, parks, and government buildings.

फ्लाईओवर, पार्क और सरकारी इमारतों पर बनेंगी 3डी कलाकृतियां

Amar Ujala Bureau Updated Sun, 20 Sep 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
3D artworks will be created on flyovers, parks, and government buildings.
20jjrp13- शहर के बहादुरगढ़ रोउ ​स्थित फ्लाईओवर पर बनाई गई पेंटिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। शहर में 3डी वॉल आर्ट पेंटिंग बनवाने की तैयारी है। इस परियोजना पर 50.32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। नगर परिषद ने इसके लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदाएं 24 सितंबर तक जमा की जा सकेंगी। इस कार्य को दो महीने की समय सीमा में पूरा करना होगा। यह परियोजना शहर के कलात्मक सुंदरीकरण को बढ़ावा देगी। इसमें 3डी वॉल आर्ट और ग्राफिटी कला का उपयोग होगा।
मुख्य रूप से बादली रोड फ्लाईओवर की दीवारों को सजाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, पार्कों की दीवारें और सरकारी इमारतें भी शामिल होंगी। नगर परिषद की सीमा के भीतर अन्य उपयुक्त स्थानों पर भी कलाकृतियां बनाई जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य शहर की सुंदरता बढ़ाना है। वर्तमान में शहर की दीवारों पर 2डी पेंटिंग हैं। यह पहली बार होगा जब 3डी पेंटिंग बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

नगर परिषद के अध्यक्ष जिले सिंह सैनी ने बताया कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 3डी पेंटिंग बनवाई जाएंगी। इसके लिए निविदाएं जारी की गई हैं। यह कार्य बादली रोड फ्लाईओवर की साइड वॉल पर होगा। पार्कों की दीवारों और सरकारी इमारतों पर भी कलाकृतियां बनाई जाएंगी। नगर परिषद की सीमा के अन्य उपयुक्त स्थानों का चयन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
3डी वॉल आर्ट की विशेषता
3डी वॉल आर्ट पेंटिंग दीवारों पर गहराई और त्रि-आयामी प्रभाव उत्पन्न करती है। यह एक अनूठी कला शैली है जो छाया, प्रकाश और परिप्रेक्ष्य का उपयोग करती है। इससे समतल दीवार पर बनी कलाकृति भी जीवंत या दीवार से बाहर निकलती हुई प्रतीत होती है। एक विशेष कोण से देखने पर चित्र पूरी तरह से असली और 3डी दिखाई देता है। इसे बनाने में स्प्रे पेंट, ऐक्रेलिक पेंट और एयरब्रश का इस्तेमाल होता है।

0
पॉप-आउट ग्राफिटी : इसमें ऐसा प्रतीत होता है कि कोई पात्र, जानवर या वस्तु दीवार को तोड़कर या फाड़कर बाहर निकल रही है।

डेप्थ/टनल आर्ट: दीवार के अंदर एक नई दुनिया, सुरंग या अनंत स्थान होने का भ्रम पैदा करना।

नेचर और वाइल्डलाइफ : असली दिखने वाले झरने, जंगल, या जानवर (जैसे शेर, हाथी) जो दीवार से बाहर आते दिखते हैं।

लेटरिंग और टाइपोग्राफी : 3डी अक्षरों में छाया और कोण देकर उन्हें ब्लॉक की तरह उभरा हुआ बनाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed