{"_id":"5b38ca394f1c1bed778b6e9a","slug":"31530448441-palwal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से कटकर फौजी की मौत, 10 दिन की छुट्टी पर घर जा रहा था फौजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से कटकर फौजी की मौत, 10 दिन की छुट्टी पर घर जा रहा था फौजी
Updated Sun, 01 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन से कटकर फौजी की मौत
पलवल। ड्यूटी से 10 दिन की छुट्टी लेकर अपने घर जा रहे एक फौजी की रूंधी फाटक के निकट ट्रेेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जीआरपी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। जीआरपी चौकी प्रभारी डूंगर सिंह ने बताया कि रविवार सुबह उन्हें सूचना मिली की रूंधी फाटक के पास एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की तो मृतक की पहचान होडल निवासी 23 वर्षीय दीपक सौरोत के तौर पर हुई। उन्होंने बताया कि दीपक हिसार छावनी में तैनात था तथा शनिवार को छुट्टी लेकर अपने घर होडल आ रहा था। परिजनों ने बताया कि दीपक वर्ष 2013 में फौज में भर्ती हुआ था। शनिवार को उसका फोन आया था कि वह 10 दिन की छुट्टी आ रहा है। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर कागजी कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो
मारपीट के आरोप में 17 के खिलाफ मामला दर्ज
पलवल। चांदहट थाना पुलिस ने मारपीट के आरोप में 17 नामजद लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जांच अधिकारी धर्मेंद्र ने बताया कि गांव घाघोट निवासी साजरा ने पुलिस को शिकायत दी है कि 27 जून को गांव निवासी निशार, सहजाद, कय्यूम, आकिल, आदिल, शमशाद, गुल्लू, अख्तर, भूरी, प्रवीण, रिजवान, अनबरी, शबाना, शहजाद, नूरी, नाजरा व अनवर लोगों ने लाठी-डंडों से उनके परिवार पर हमला कर दिया। हमले में वह तथा उसके बेटे असगर व लियाकत तथा बेटी हालिमा घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
दो सगी बहनें लापता
पलवल। कैंप थाना पुलिस क्षेत्र से दो सगी बहनें लापता हो गई। पुलिस ने युवतियों के पिता की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। कैंप थाना पुलिस प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने शिकायत में है कि उसकी दो बेटियां जिनमें एक नाबालिग है बीती 26 जून को बिना बताए घर से कहीं चली गई। काफी तलाश करने के बाद भी दोनों बहनों का सुराग कोई नहीं लगा। पुलिस ने मामला दर्ज कर लापता बहनों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं चांदहट थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव से 25 साल की युवती लापता हो गई। पुलिस ने लापता युवती के भाई की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो