{"_id":"56db385b4f1c1bb82d8b4c8e","slug":"3-dies-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में एक युवक की मौत़, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में एक युवक की मौत़, तीन घायल
ब्यूरो, अमर उजाला चंदौली
Updated Sun, 06 Mar 2016 01:19 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में एक युवक की मौत़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के रायपुर गांव के समीप शनिवार को दो बाइकों आमने-सामने आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इसमें एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घायलों को उपचार के लिए धानापुर सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में तीनों घायलों का उपचार चल रहा है। जानकारी मिलते ही मृतक के घरवालों में कोहराम मच गया।
जानकारी के मुताबिक सकलडीहा थाना क्षेत्र के सेवखर निवासी अमरजीत (22) व धीरज (21) परीक्षा देकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। वहीं गाजीपुर जनपद के जमनियां थाना क्षेत्र के तिसौरा निवासी दशरथ (18) व बेटावर कला निवासी नीरज (23) परीक्षा देकर धानापुर की ओर जा रहे थे। दोनों बाइक सवार जैसे ही रायपुर गांव के समीप चंदौली-धानापुर मार्ग पर पहुंचे तो दोनों की सीधी भिड़ंत हो गई। जोरदार टक्कर से बाइक सवार चारों युवक सड़क पर गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना को देखकर आसपास मौजूद ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए और घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सीएचसी धानापुर में भर्ती कराया।
जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद अमरजीत को मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही मृतक के परिवार के लोग व पुलिस जिला अस्पताल पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। वहीं घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर देर शाम तक भारी भीड़ देखने को मिली। परिजनों के रुदन से आसपास का माहौल गमगीन हो उठा था।