फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   राम मंदिर के लिए किसान संघ भी भरेगा हुंकार, दिल्ली जाएंगे कार्यकर्ता

राम मंदिर के लिए किसान संघ भी भरेगा हुंकार, दिल्ली जाएंगे कार्यकर्ता

Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री सुकर्मपाल राणा ने मासिक बैठक में कहा कि 490 साल बाद भी कोर्ट और सरकारों ने अयोध्या में पुरुषोत्तम श्रीराम का मंदिर के निर्माण में हिंदू समाज को अपमानित किया। लेकिन अब किसी भी कीमत पर हिंदू समाज राम मंदिर के निर्माण में देरी सहन नहीं करेगा। नौ दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली संत सभा में शामिल होने के लिए किसान संघ 10 बसों से रवाना होगा।
विज्ञापन

बुधवार को ब्लाक परिसर में आयोजित मासिक बैठक में विकास कार्यों, परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की दुर्दशा, गन्ना भुगतान, जनसंख्या निर्वाण कानून, सड़कों की दुर्दशा, विद्युत व्यवस्था आदि मुद्दों को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। ब्लाक स्तरीय प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन

संभल में 10 दिसंबर, पवांसा में 13, असमोली में 17, बहजोई में 18, बनियाखेड़ा में 19 दिसंबर को प्रदर्शन किया जाएगा। होमपाल सिंह, अय्यूब अहमद, महारानी, कमलेश देवी, जतन स्वरुप, नरेश सैनी, डा. खचेडू, पंकज त्यागी, हरि सिंह, सुरेंद्र त्यागी ने विचार रखे। दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली संत सभा को सफल बनाने का संकल्प लिया गया। अध्यक्षता भोले सिंह त्यागी ने की। संचालन जिला मंत्री ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed