फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   कावंड यात्रा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने किया मार्ग परिवर्तन

कावंड यात्रा के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने किया मार्ग परिवर्तन

Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 29 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
संभल/बहजोई। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस ने मिलकर मार्ग परिवर्तन किया है। इसे रविवार से ही प्रभावी कर दिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अबकी बार कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संभल के हयातनगर स्थित पातालेश्वर मंदिर में वॉच टावर बनाया गया है। जबकि बहजोई के सादातबाड़ी मंदिर में भी वॉच टॉवर बनाया गया है। संभल में ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी की निगरानी है। जिले के प्रवेश द्वारों पर तीन शिविर बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इस तरह हुआ है यातायात के मार्ग में परिवर्तन
अगर किसी भारी वाहन को असमोली से संभल आना है तो उसे मनोटा पुल से सैदनगली और हसनपुर होते ही संभल आना पड़ेगा। असमोली संभल मार्ग पर मनोटा से प्रशासन ने ट्रैफिक का डायवर्जन किया है। कांवड़ियों के लिए प्रशासन ने मनोटा पुल पर ही एक स्वागत शिविर बनाया है।
विज्ञापन

संभल के चंदौसी चौराहे से किसी भी भारी वाहन को असमोली की ओर नहीं जाने दिया जाएगा। चंदौसी चौराहे से असमोली की ओर जाने वाले सभी वाहनों को चौधरीसराय होते हुए हसनपुर की ओर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदौसी और बहजोई के बीच कांवड़ियों के होने पर भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। यह वाहन संभल होकर गुजारे जाएंगे। अगर किसी वाहन को मुरादाबाद से आगरा जाना है तो उसे चंदौसी से संभल होते हुए गवां की ओर भेजा जाएगा।
गुन्नौर क्षेत्र में नूरपुर तिराहे से धनारी और बहजोई की ओर कांवड़ के दौरान भारी वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। इन्हें टीसीएल की ओर डायबर्ट किया गया है। जिले संभल-गवां मार्ग खुला रहेगा। संभल हसनपुर मार्ग खुला रहेगा। संभल जिले असमोली और चंदौसी से बबराला मार्ग पर कांवड़ के दौरान प्रतिबंध रहेगा। एएसपी की मुताबिक ट्रैफिक डायवर्जन रविवार से ही प्रभावी हो जाएगा।

-----
कांवड यात्रा की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। एहतियाती सुरक्षा के लिए उप जिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को निर्देश दिए गए है। जनपद के प्रमुख मंदिरों पर चौकसी रहेगी।
आनंद कुमार सिंह, जिलाधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed