फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया 77 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया 77 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

Tue, 03 Jul 2018 09:40 PM IST
Updated Tue, 03 Jul 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
केंद्रीय राज्य मंत्री ने किया 77 लाख रुपये के विकास कार्यों का किया उद्घाटन
अमर उजाला ब्यूरो
पलवल। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने मंगलवार को पृथला विधानसभा क्षेत्र के गांवों दुधौला, मीरापुर व असावटी का दौरा कर लगभग 77 लाख रुपये के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। साथ ही ग्राम पंचायत मीरापुर में बीपीएल प्लाटों के लिए 21.9 लाख रुपये की लागत से निर्मित रास्ते और गांव असावटी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 55 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित 11 कमरों का भी उद्घाटन किया।
केंद्रीय राज्यमंत्री ने गांव दूधौला में आयोजित चिड़वा वाले बाबा मंदिर के प्रांगण में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि पृथला चौक से गांव धतीर तक जाने वाली सड़क को नाबार्ड द्वारा 12 करोड़ रुपये की लागत से सात मीटर से बढ़ाकर दस मीटर चौड़ा कर मजबूत बनाया जाएगा। दस लाख रुपये सांसद निधि कोष से और 10 लाख रुपये डी-प्लान के तहत गांव असावटी में विकास कार्य करवाने के लिए देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने पिछले चार वर्षों में केंद्र और प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त शासन दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत देश की प्रतिष्ठा व सम्मान को बढ़ाया है। प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सरकारी नौकरियों में भर्ती प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी किया है तथा योग्यता के आधार पर नौकरियां प्रदान की हैं। वर्तमान सरकार ने किसानों को पहले की सरकारों की अपेक्षा फसलों के नुकसान का अधिक मुआवजा दिया। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में विकास कार्यों की झड़ी लगी हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग 80 प्रतिशत सड़कों का चौड़ीकरण व सुधारी करण का कार्य पूरा हो चुका है। शेष बची सड़कों का कार्य दिसंबर तक पूरा कर लिया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता नेनपाल रावत, जिला पार्षद आशावती, पृथला ब्लॉक समिति के चेयरमैन अशोक, मंडल अध्यक्ष धीरज त्यागी, छपरोला के सरपंच रामसिंह, असावटी के सरपंच कंछी सिंह उर्फ कर्ण पहलवान, जिला शिक्षा अधिकारी सुमन नैन, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी पूजा शर्मा, बाल संरक्षण अधिकारी सीता इंदीवर, कमला पांडे, हरियाणा बाल आयोग के सदस्य बालकृष्ण गोयल, हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग के सदस्य प्रोफेसर हंसराज यादव, नरेंद्र सिंह अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed