फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   समर्थन मूल्य से कम दाम पर कृषि उपज खरीदे जाने का विरोध करेगी भाकियू

समर्थन मूल्य से कम दाम पर कृषि उपज खरीदे जाने का विरोध करेगी भाकियू

Fri, 20 Jul 2018 01:24 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
संभल। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक असली के पदाधिकारियों ने बैठक का आयोजन किया। इसमें समर्थन मूल्य से कम दामों पर कृषि उपज खरीदे जाने पर चर्चा की गई। गुरुवार को संभल के ब्लाक सभागार में हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरपाल सिंह ने कहा कि 23 जुलाई को मुरादाबाद मंडलायुक्त कार्यालय के बाहर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया जाएगा। यह धरना प्रदर्शन इसलिए किया जाएगा क्योंकि किसानों की कृषि उपज समर्थन मूल्य से कम दामों पर खरीदी जा रही है। स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक लागत का डेढ़ गुना भाव देने की घोषणा सरकार बनने से पहले भाजपा ने की थी पर अब ऐसा नहीं हो रहा है। सरकार अपना वादा पूरी नहीं कर रही है। इसलिए किसान आंदोलित हैं। आंदोलन के दौरान किसानों के दूसरे मुद्दे भी उठेंगे। विद्युत दरों में बढ़ोतरी, गन्ना मूल्य भुगतान, जर्जर लाइनों के सहारे विद्युत आपूर्ति जैसे मुद्दों पर भी विरोध जताया जाएगा। साथ ही बताया कि 4 अगस्त को राष्ट्रीय किसान महासंघ की महापंचायत संभल के चौधरी सराय स्थित आदमपुर रोड पर किए जाने का निर्णय लिया गया है। महा पंचायत में 40 संगठनों के प्रतिनिधि आएंगे। इस महापंचायत का मुख्य उद्देश्य किसानों को ऋण मुक्त कराना व फसलों का पूरा दाम दिलाना होगा। रामपाल यादव, रिपम चौधरी, संजीव गांधी, अमर सिंह, दिलशाद हुसैन, सुरेंद्र सिंह, जयवीर सिंह, हफीज, हरिओम, अर्जुन, अनीस अहमद, वीरेश, हरिओम यादव, राहिद, वारिस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed