फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   10-foot section of Civil Hospital ICU ceiling collapses.

नागरिक अस्पताल के आईसीयू की 10 फुट हिस्से की गिरी सीलिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 03:03 AM IST
विज्ञापन
10-foot section of Civil Hospital ICU ceiling collapses.
फोटो 90 : नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आईसीयू में लटकती सीलिंग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड स्थित आईसीयू की 10 फुट हिस्से की सीलिंग टूटकर सोमवार सुबह बारिश के दौरान अचानक गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय आईसीयू में कोई मरीज या कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अस्पताल प्रशासन ने संबंधित विभाग को पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी है। साथ ही ठेकेदार को क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आईसीयू का निर्माण 5 साल पहले कराया गया था। अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, हाल ही में इसकी मरम्मत भी कराई गई थी।
इसके बावजूद बारिश के दौरान छत से पानी आने के कारण सीलिंग गिरने की घटना सामने आई है। इससे अस्पताल में भवन के रखरखाव और मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

विशेषज्ञ के बिना नहीं चल रहे वेंटिलेटर
अस्पताल के आईसीयू में लगाए गए वेंटिलेटर विशेषज्ञ की अनुपलब्धता के कारण चालू नहीं हैं। वहीं, यहां आमतौर पर मरीज भी भर्ती नहीं रहते। ऐसे में आईसीयू की मौजूदा स्थिति और स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता को लेकर भी सवाल उठ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन





अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना के संबंध में संबंधित विभाग को पत्र लिखकर अवगत करा दिया गया है। ठेकेदार को भी मरम्मत कराने के लिए कहा गया है। अब मरम्मत के बाद ही आईसीयू की सीलिंग को दोबारा सुरक्षित बनाया जाएगा।

-डॉ. विनय देशवाल, पीएमओ, नागरिक अस्पताल, बहादुरगढ़।

फोटो 90 : नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आईसीयू में लटकती सीलिंग। संवाद

फोटो 90 : नागरिक अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आईसीयू में लटकती सीलिंग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed