फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   youth who went to meet his girlfriend was beaten badly by her family members In Sakti

बर्बरता की हदें पार: प्रेमिका से मिलने गए युवक को परिजनों ने पकड़ा, नग्न कर पीटा; सुई चुभाई व चौराहे पर घुमाया

Sun, 13 Apr 2025 08:48 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती Published by: श्याम जी. Updated Sun, 13 Apr 2025 08:48 AM IST
सार

सक्ती जिले में दलित युवक को बीच चौराहे पर नग्न कर पिटाई करने के मामले में छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने से गया था। इस दौरान परिजन और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया। 

विज्ञापन
youth who went to meet his girlfriend was beaten badly by her family members In Sakti
छह आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मालखरौदा थाना क्षेत्र में दलित युवक को बीच चौराहे पर नग्न कर मारपीट करने वाले छह आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने गया था, जहां नाबालिग युवती के परिजनों और ग्रामीणों ने युवक को देख लिया। इसके बाद युवक की बेरहमी से पिटाई की गई। इसके अलावा युवक को निर्वस्त्र कर बुरी तरीके से जलील भी किया गया।

विज्ञापन


दरअसल, नौ अप्रैल को ग्राम बासिन का एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने ग्राम रबेली गया था। इस दौरान युवक को युवती के परिजनों और कुछ ग्रामीणों ने देख लिया। इसके बाद युवक को रात भर पीटा गया। युवक के शरीर पर सुई भी चुभाई गई। अगले दिन सुबह युवक को बीच चौराहे पर नग्न कर पहले घुमाया गया। इसके बाद युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की गई। मारपीट के दौरान युवक पानी के लिए तड़पता रहा, लेकिन किसी ने उसे पीने के लिए पानी भी नहीं दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही सक्ती एसडीओपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम की मदद से युवक को ग्रामीणों से छुड़ाया। इसके बाद युवक को इलाज के लिए मालखरौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था, जहां डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद युवक ने घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई। युवक की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सक्ती एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई है। मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की गंभीर धाराओं सहित एससी एसटी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed