फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Youth murdered in Raipur on suspicion of love affair, two accused including a history-sheeter arrested

शक… साजिश… और कत्ल: रायपुर में प्रेम संबंध के शक में युवक की हत्या, हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 27 Dec 2025 04:45 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 27 Dec 2025 04:45 PM IST
सार

प्रेम संबंध के शक में की गई हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक थाना विधानसभा का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है।

विज्ञापन
Youth murdered in Raipur on suspicion of love affair, two accused including a history-sheeter arrested
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर जिले के थाना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम छपोरा में युवक की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम संबंध के शक में की गई हत्या के इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक थाना विधानसभा का कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मृतक का मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त लोहे की रॉड और लकड़ी का डंडा जब्त किया है।

विज्ञापन


23 दिसंबर को ग्राम छपोरा के गोठान के पास खेत में एक युवक का जला हुआ शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली थी। सिर पर चोट के निशान पाए जाने पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी मौत का कारण सिर में आई गंभीर चोट बताया गया। जांच के दौरान मृतक की पहचान ललित कुमार धीवर (22), निवासी ग्राम कुर्रा (बंगोली), थाना खरोरा के रूप में हुई।
विज्ञापन


तीन दिन तक डेरा डालकर पुलिस ने सुलझाई गुत्थी
एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट और विधानसभा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने गांव में लगातार तीन दिन कैंप कर बदमाशों, संदिग्धों और हिस्ट्रीशीटरों से संबंधित जानकारी जुटाई। तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतक को अंतिम बार गांव के ही अजीत लहरे उर्फ हरजीत और अर्जुन ध्रुव के साथ देखा गया था। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उन्होंने हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम संबंध का शक बना हत्या की वजह
पुलिस के अनुसार आरोपी अर्जुन ध्रुव को शक था कि उसकी बहन और मृतक के बीच प्रेम संबंध है। इसी रंजिश में उसने अपने साथी हिस्ट्रीशीटर अजीत लहरे के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। 21 दिसंबर को दोनों आरोपियों ने मृतक के साथ शराब पी और उसके बाद गोठान के पास ले जाकर लोहे की रॉड और लकड़ी से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपियों ने सबूत मिटाने के लिए शव पर सूखा पैरा डालकर आग भी लगा दी। इसके बाद मृतक की मोटरसाइकिल तालाब में और मोबाइल फोन दूसरी जगह फेंक दिया।

हिस्ट्रीशीटर पर आधा दर्जन से अधिक मामले
गिरफ्तार आरोपी अजीत लहरे उर्फ हरजीत थाना विधानसभा का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ मारपीट व अन्य अपराध के आधा दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • अर्जुन ध्रुव (19), निवासी ग्राम छपोरा, थाना विधानसभा
  • अजीत कुमार लहरे उर्फ हरजीत (25), निवासी ग्राम छपोरा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed