{"_id":"69453599270a02d96d00685c","slug":"youth-murdered-in-raipur-for-refusing-to-hand-over-mobile-two-minors-arrested-2025-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली बात बनी जानलेवा: रायपुर में मोबाइल देने से मना करने पर युवक की हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मामूली बात बनी जानलेवा: रायपुर में मोबाइल देने से मना करने पर युवक की हत्या, दो नाबालिग गिरफ्तार
Fri, 19 Dec 2025 04:54 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 19 Dec 2025 04:54 PM IST
सार
रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने इस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रायपुर के तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली। पुलिस ने इस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 दिसंबर को पुलिस को सूचना मिली कि सुभाष वार्ड–15 स्थित रेत के ढेर में एक युवक का शव पड़ा है। शव की पहचान नेवरा निवासी ललित यादव के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतक के पेट के दाहिने हिस्से पर धारदार हथियार से वार किए गए थे, जिनसे उसकी मौत हो गई।
मामले की गंभीरता देखते हुए थाना पुलिस और एंटी क्राइम एवं साइबर यूनिट की टीम ने जांच शुरू की। आसपास के लोगों से पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से पुलिस को पता चला कि घटना से पहले ललित को दो नाबालिग लड़कों के साथ देखा गया था।
पूछताछ में खुला हत्या का राज
दोनों नाबालिगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उन्होंने बताया कि वे ललित के परिचित थे और उसी इलाके में रहते थे। पूछताछ में सामने आया कि उन्होंने ललित से मोबाइल फोन मांगा, लेकिन उसने देने से इनकार कर दिया। इसके बाद बीड़ी की मांग पर भी उसने मना कर दिया। इसी बात पर विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर दोनों ने धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी।