{"_id":"6812378d896a4fe2a803893d","slug":"youth-congress-north-assembly-president-submitted-a-memorandum-to-municipal-corporation-commissioner-in-raipur-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur: ऑक्सीजन गार्डन में 8 माह से कैमरा बंद, युकां उत्तर विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur: ऑक्सीजन गार्डन में 8 माह से कैमरा बंद, युकां उत्तर विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
Wed, 30 Apr 2025 08:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 30 Apr 2025 08:15 PM IST
सार
राजधानी रायपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल ऑक्सीजन गार्डन में पिछले आठ महीनों से सीसीटीवी कैमरे बंद होने की गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन
युकां उत्तर विधानसभा अध्यक्ष ने नगर निगम आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी रायपुर के प्रमुख सार्वजनिक स्थल ऑक्सीजन गार्डन में पिछले आठ महीनों से सीसीटीवी कैमरे बंद होने की गंभीर समस्या को लेकर युवा कांग्रेस उत्तर विधानसभा अध्यक्ष नवाज खान के नेतृत्व में रायपुर नगर निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। नवाज खान ने बताया कि ऑक्सीजन गार्डन जो रायपुर शहरवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मनोरंजन और स्वास्थ्यवर्धक स्थल है। वहां सीसीटीवी कैमरों का बंद होना सुरक्षा के दृष्टिकोण से अत्यंत चिंताजनक है।
उन्होंने कहा कि पिछले 8 महीनों से कैमरे बंद होने के कारण गार्डन में असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है। यहाँ आने वाले परिवार, महिलाएँ, बच्चे और बुजुर्ग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। नगर निगम की यह लापरवाही जनता की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। ज्ञापन में मांग की गई है कि ऑक्सीजन गार्डन में बंद पड़े सीसीटीवी कैमरों को तत्काल चालू किया जाए, नए कैमरों की स्थापना की जाए, और नियमित रखरखाव सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने गार्डन की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की मांग भी उठाई गई। उन्होंने कहा कि हम जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के कई कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे, जिन्होंने इस मांग का समर्थन किया।