फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   'Your number is linked to terrorists' BJP MLA Sunil Soni receives phone threat, police investigate in Raipur

Raipur: 'आपका नंबर आतंकियों से जुड़ा है…' बीजेपी विधायक सुनील सोनी को फोन पर धमकी, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 22 Nov 2025 05:05 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 22 Nov 2025 05:05 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी।

विज्ञापन
'Your number is linked to terrorists' BJP MLA Sunil Soni receives phone threat, police investigate in Raipur
बीजेपी विधायक सुनील सोनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक और पूर्व सांसद सुनील सोनी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी। बुधवार की शाम आए इस कॉल ने पुलिस और साइबर सेल की सतर्कता बढ़ा दी है।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बताया और दावा किया कि विधायक का फोन नंबर हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की जांच के दौरान संदेह के घेरे में आया है। कॉलर ने यह आरोप भी लगाया कि इसी नंबर से संदिग्ध और संवेदनशील संपर्क किए गए हैं।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि कॉलर लगातार पूछताछ में सहयोग का दबाव बनाता रहा और विधायक को दिल्ली स्थित आईबी कार्यालय में पेश होने का निर्देश देने की कोशिश की। हालांकि सोनी द्वारा अपनी पहचान और जनप्रतिनिधि होने की पुष्टि के बाद भी कॉलर अपने दावे से पीछे नहीं हटा और बातचीत को लंबा खींचते हुए भ्रम पैदा करने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन कटते ही विधायक ने मामले की जानकारी रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को दी। प्रारंभिक जांच में यह मामला डिजिटल फ्रॉड और साइबर ठगी के प्रयास के रूप में सामने आ रहा है। पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड और तकनीकी जांच साइबर सेल को सौंप दी है।

अधिकारियों का कहना है कि हाल के महीनों में इस प्रकार की कॉल आम नागरिकों को भी मिल रही हैं, जहां ठग सरकारी एजेंसी का नाम लेकर भय और कानूनी कार्रवाई का डर पैदा करते हैं और व्यक्तिगत जानकारी, ओटीपी या बैंक विवरण हड़प लेते हैं।


फिलहाल पुलिस कॉलर की लोकेशन और नंबर की जांच में लगी है। साथ ही लोगों से अपील की है कि सरकारी एजेंसियां कभी भी फोन पर संवेदनशील जानकारी या दस्तावेज नहीं मांगतीं, इसलिए ऐसी कॉल आने पर तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed