फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Young Scientist Award 2023 honored on 19 young scientists in Raipur

छत्तीसगढ़: यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड में 19 युवा वैज्ञानिकों का हुआ सम्मान, प्रदेश में शोध कार्य को मिलेगा बढ़ावा

Fri, 05 May 2023 07:55 PM IST
ललित कुमार सिंह छत्तीसगढ़: यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड में 19 युवा वैज्ञानिकों का हुआ सम्मान, प्रदेश में शोध कार्य को मिलेगा बढ़ावा
छत्तीसगढ़: यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड में 19 युवा वैज्ञानिकों का हुआ सम्मान, प्रदेश में शोध कार्य को मिलेगा बढ़ावा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 05 May 2023 07:55 PM IST
सार

छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में दो दिवसीय 18वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का समापन हुआ। समारोह में यंग साइंटिस्ट को अवॉर्ड दिया गया।

विज्ञापन
Young Scientist Award 2023 honored on 19 young scientists in Raipur
दो दिवसीय 18वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद और पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रेक्षागृह में दो दिवसीय 18वें युवा वैज्ञानिक सम्मेलन का समापन हुआ। समारोह में यंग साइंटिस्ट को अवॉर्ड दिया गया। अब इनको शोध कार्य दिया जायेगा। इससे यंग साइंटिस्ट को एक नया अनुभव और अधिक ज्ञान मिलेगा। 
विज्ञापन


यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड समारोह में 19 चिन्हित विषयों में युवा वैज्ञानिकों को यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड 2023 से नवाजा गया है। इसके साथ ही युवा वैज्ञानिकों को 21 हजार रुपए पुरस्कार राशि, मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। बता दें कि अवॉर्ड से सम्मानित हुए युवा वैज्ञानिक को राष्ट्रीय प्रयोगशाला, राष्ट्रीय अनुसंधान केंद्र और विश्वविद्यालय में शोध कार्य दिया जायेगा। इससे युवाओं को काफी अनुभव और ज्ञान मिलेगा। 
विज्ञापन


यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड से सम्मानित युवा वैज्ञानिक
  1. एग्रीकल्चर साइंस में रीचा साव और सोनल उपाध्याय डिपार्टमेंट ऑफ जेनेटिक्स एंड प्लांट ब्रीडिंग कॉलेज ऑफ एग्रीकल्चर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर।
  2. विज्ञापन
    विज्ञापन
  3. एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग और टेक्नालॉजी में छाया भट्ट  रसायन अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  4. बायोलॉजी में रसलिन कौर, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला  पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  5. बायोटेक्नालॉजी, बायोकेमिस्ट्री, बायोइनफॉरमेटिक्स और बायोमेडिकल साइंसेस में अनिता भोई, जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  6. कैमिकल साइंसेस में लवकेश कुमार सिंह तंवर रसायन अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  7. अर्थ एवं एटमॉस्फेरिक साइंसेस में तनवीर हैदर एनआईटी।
  8. कैमिकल इंजीनियरिंग में अनुश्री साहा, रसायन अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  9. कम्प्यूटर साइंस, इलेक्ट्रॉनिक्स, आईटी एंड इंस्ट्रूमेंटेशन में मयंक लोवांशी आईआईआईटी।
  10. सिविल एवं आर्किटेक्चर इंजीनियरिंग में श्यामंतिका सरकार डिपार्टमेंट ऑफ आर्किटेक्चर एनआईटी।
  11. इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक इंजीनियरिंग में आयुषी शर्मा डिपार्टमेंट ऑफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एनआईटी।
  12. मेकिनिकल  मेक्ट्रॉनिक्स एंड प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में राजीव नयन रसायन अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  13. इनवॉयरमेंटल साइंसेस इंजीनियरिंग एंड फारेस्ट्री में एश्वर्याश्री ताम्रकार रसायन अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  14. होमसाइंसेस एंड बिहेवियरल साइंसेस में भानु प्रताप नायक शाडीबी कन्या महाविद्यालय।
  15. लाइफ साइंसेस से निशा गुप्ता जैव प्रौद्योगिकी अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  16. मैथेमेटिकल एंड स्टेटिस्टिकल साइंसेस में शिखा तिवारी गणित अध्ययनशाला पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर।
  17. मेडिकल एंड फार्मास्यूटिकल साइंसेस में शारदा गुप्ता डिपार्टमेंट ऑफ बायोमेडिकल इंजीयरिंग एनआईटी।
  18. भौतिकी शास्त्र में कंचन तिवारी भौतिकी विभाग शा. नागार्जुन पीजी विज्ञान महाविद्यालय।
  19. वेटिनरी साइंस, एनिमल हसबेंड्रि एंड डेयरी टेक्नालॉजी में अंकिता ठाकरे कॉलेज ऑफ वेटिनरी साइंस एंड एनिमल हसबेंड्रि अंजोरा।
  20. माइंनिंग मेटिलर्जी एंड एप्लाईड जियोलॉजी में सोनली स्वागतिका रिजनल रिसर्च सेंटर सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ एंड फ्यूल रिसर्च बिलासपुर।

ये रहे मौजूद
यंग साइंटिस्ट अवॉर्ड के समापन समारोह में राष्ट्रीय शैक्षणिक समिति, एनसीएससी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार डॉ. ललित शर्मा मुख्य अतिथि रहे।  पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सच्चिदानंद शुक्ल कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम में उपस्थित समस्त वैज्ञानिक और अधिकारियों ने युवा वैज्ञानिकों को बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed