Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man who went to take bath in Mahanadi died by drowning body found after 24 hours in Sakti

Sakti: महानदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, 24 घंटे बाद मिला शव, चंद्रहासनी मंदिर दर्शन करने गया था युवक

Mon, 07 Oct 2024 01:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 07 Oct 2024 01:53 PM IST
सार

सक्ति जिले के चंद्रपुर के महानदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने से युवक जे. रमेश 29 वर्ष की डूबने से मौत हुई है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद खोज निकाला है।

विज्ञापन
young man who went to take bath in Mahanadi died by drowning body found after 24 hours in Sakti
महानदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ति जिले के चंद्रपुर के महानदी में नहाने के दौरान पानी के तेज बहाव में बहने से युवक जे. रमेश 29 वर्ष की डूबने से मौत हुई है। शव को एसडीआरएफ की टीम ने 24 घंटे बाद खोज निकाला है।  रविवार की सुबह 8 बजे की घटना बताई जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, चंद्रपुर थाना क्षेत्र की घटना है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार भिलाई नगर के सेक्टर 1 के रहने वाले तीन दोस्त जे.रमेश, मनोज देवांगन, नरेंद्र साहू रविवार को चंद्रपुर में महानदी के किनारे विराजित मां चंद्रहासनी के दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे हुए थे। इस दौरान तीनो ने महानदी में नहाने की बात कर दरहा घाट के पास पहुंचे और किनारे में नहा रहे थे तभी जे.रमेश का पैर रेत से फिसल गया और तेज बहाव में बह गया। 
विज्ञापन


वहीं दोनों दोस्त बचाने का प्रायस किया तब तक वह दूर जा चुका था तीनों को तैरना भी नही आता था। घटना की जानकारी चंद्रपुर पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुंची और गोताखोरो मछुआरों नाविको की मदद ली गई मगर कुछ पता नही चल सका। बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया रविवार की शाम तक खोज बिन की मगर  दुबे युवक जे.रमेश का कुछ पता नही चला आज सोमवार को फिर से एसडीआरएफ की टीम ने खोज बीन शुरू की 8 बजे करीबन युवक का शव घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर नदी के झाड़ियों में शव मिला। चंद्रपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed