फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man who came to meet his girlfriend was beaten to death

Ambikapur: प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या, बांध में फेंक दिया था शव, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 24 Dec 2022 06:15 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 24 Dec 2022 06:15 PM IST
सार

युवक के गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर युवक की प्रेमिका तक पहुंची और परिजनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन
young man who came to meet his girlfriend was beaten to death
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के सनावल थानाक्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरपान में प्रेमिका से मिलने उसके घर गए युवक को प्रेमिका के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया और उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। युवक की मौत के बाद उसके शव को कुंडपान के जंगल में बांध में पत्थर बांधकर फेंक दिया। युवक के गुमशुदगी की जांच कर रही पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर युवक की प्रेमिका तक पहुंची और परिजनों से कड़ाई से पूछताछ करने पर उन्होंने हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में प्रेमिका के पिता और भाई को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


वाड्रफनगर एसडीओपी अभिषेक झा ने बताया कि ग्राम पिपरपान निवासी विनोद यादव 22 वर्ष 16 दिसंबर की रात से लापता हो गया था। उसके पिता सोना यादव ने खोजबीन के बाद 18 दिसंबर को सनावल थाने में विनोद यादव की गुमशुदगी की रिपोर्ट सनावल थाने में दर्ज कराई थी। युवक की खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। मामला संहेहास्पद प्रतीत होने पर बलरामपुर एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर सनावल थाना प्रभारी रजनीश सिंह, त्रिकुंडा थाना प्रभारी सतीश सहारे व डिंडो चौकी प्रभारी भागवत नायकर की टीम बनाकर जांच के लिए निर्देश दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने गुमशुदा युवक विनोद यादव के मोबाइल का कॉल डिटेल निकाला। कॉल डिटेल में एक मोबाइल नंबर ऐसा मिला, जिससे सर्वाधिक बार बात होना पाया गया। लापता होने के पूर्व भी उसका अंतिम कॉल उसी नंबर पर था। पुलिस ने उस मोबाइल नंबर की खोजबीन की तो वह गांव की एक युवती का था, जिससे विनोद यादव का प्रेम संबंध लंबे समय से था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed