फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man hanged himself in Umreli village at Korba

Korba : दो बच्चों के पिता ने लगाई फांसी, गांव में मचा कोहराम, घर का कमाने वाला एकलौता सदस्य था

Fri, 06 Jan 2023 02:44 PM IST
ललित कुमार सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 06 Jan 2023 02:44 PM IST
सार

कोरबा जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के उमरेली गांव में दो बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी पत्नी नहाने के लिए गई थी, तभी उसने यह कदम उठा लिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस को अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन
young man hanged himself in Umreli village at Korba
मृतक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कोरबा जिले के उरगा पुलिस थाना क्षेत्र के उमरेली गांव में दो बच्चों के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसकी पत्नी नहाने के लिए गई थी, तभी उसने यह कदम उठा लिया। मामले की जानकारी होने के बाद पुलिस को अवगत कराया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। अमरेली गांव के रहने वाले 30 वर्षीय संजय कुमार ने खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


घटना का कारण अज्ञात
दो बच्चों का पिता संजय जांजगीर-चांपा जिले के प्रकाश स्पंज आयरन लिमिटेड में कर्मचारी था। ड्यूटी से लौटने के कुछ देर के बाद उसने घर पर फांसी लगा ली। खबर होने पर वहां कोहराम मच गया। कुछ देर के बाद शव को कोरबा भिजवाया गया जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई। मृतक के पिता कार्तिक राम ने बताया कि घटना क्यों हुई, इस बारे में उसे कोई जानकारी नहीं है। घर में किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी। 
विज्ञापन




घर का कमाऊ एकलौता बेटा था
कार्तिक राम ने ये भी बताया कि वो और उसकी पत्नी चांपा में रहते हैं। उसका बेटा बहू बच्चों के साथ उमरेली गांव में रहते हैं। एकलौता घर का कमाऊ बेटा था। उसका एक 3 साल लड़की और दूसरा एक साल का लड़का है। इस घटना के बाद परिवार पूरी टूट गया है। उरगा थाना प्रभारी सनत सोनवानी ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस ने मृतक के परिजनों का बयान दर्ज किया है और मामले की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आत्महत्या की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा 
कोरबा जिले में पिछले वर्ष भी आत्महत्या की घटनाओं का ग्राफ काफी चरम पर रहा। इससे पहले विश्व आत्महत्या उन्मूलन दिवस मनाने के साथ इस तरह की घटनाओं की रोकथाम के बारे में विचार कर जरूरी प्रयास करने पर फोकस किया गया। उम्मीद जताई जा रही थी कि यह सब करने से आत्महत्या के बारे में सोचने वालों का ब्रेन वास हो सकेगा, लेकिन यह गलत साबित हुआ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed