फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man died after a tractor overturned in Balrampur Ramanujganj

बलरामपुर: सड़क किनारे रखे पेड़ के डंगाल से टकराकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत; एक का इलाज जारी

Thu, 17 Jul 2025 06:14 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: श्याम जी. Updated Thu, 17 Jul 2025 06:14 PM IST
सार

बलरामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे रखे पेड़ के डंगाल से टकराकर ट्रैक्टर पलट गया। इस दौरान दो युवक घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां से एक युवक को अंबिकापुर रेफर किया। रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई।

विज्ञापन
young man died after a tractor overturned in Balrampur Ramanujganj
ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर-रामानुजगंज में गुरुवार सुबह करीब नौ बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर देवगई मोड़ के पास एक ट्रैक्टर सड़क किनारे रखे पेड़ के डंगाल से टकराकर खेत में पलट गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चला रहे युवक और उसके साथी दब गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। अस्पताल से गंभीर हालत में अंबिकापुर रेफर किए गए एक युवक की रास्ते में मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, तामेश्वरनगर हवाई पट्टी के समीप रहने वाला तिरु माझी (19) अपने मित्र पिंटू (20) के साथ ट्रैक्टर से बलरामपुर की ओर से केजबिल पुराना लगवाकर अपने गांव लौट रहा था। सुबह नौ बजे के करीब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे काटकर रखे गए पेड़ के डंगाल से ट्रैक्टर टकरा गया, जिसके बाद वह अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया। हादसे में दोनों युवक ट्रैक्टर के नीचे दब गए। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। तिरु की हालत गंभीर होने के कारण उसे अंबिकापुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। पिंटू की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed