{"_id":"6475a77799f00c077f0e9173","slug":"young-man-did-high-voltage-drama-by-climbing-on-water-tank-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में वीरू बना युवक: प्रेमिका से हुआ झगड़ा तो प्रेमी ने पानी टंकी पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्यार में वीरू बना युवक: प्रेमिका से हुआ झगड़ा तो प्रेमी ने पानी टंकी पर चढ़कर किया हाईवोल्टेज ड्रामा
Tue, 30 May 2023 01:06 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 30 May 2023 01:06 PM IST
सार
मामला बतौली थानाक्षेत्र के ग्राम पहाड़ चिरगा का है। बतौली अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी युवक श्याम लाल कोरवा का पहाड़ चिरगा निवासी युवती से प्रेम संबंध है। सोमवार को वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ग्राम पहाड़चिरगा पहुंचा था।
विज्ञापन
Ambikapur News
- फोटो : वीडियो ग्रैब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सरगुजा जिले के बतौली में एक सिरफिरा युवक फिल्म शोले के वीरू की तर्ज पर पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक अपनी प्रेमिका से नाराज था और वह आत्महत्या के इरादे से पानी टंकी पर चढ़ा था। युवक के पानी टंकी पर चढ़ने की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और किसी तरह समझाकर युवक को नीचे उतारा। युवक के टंकी से नीचे उतर जाने पर पुलिस ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
मामला बतौली थानाक्षेत्र के ग्राम पहाड़ चिरगा का है। बतौली अंतर्गत ग्राम गोविंदपुर निवासी युवक श्याम लाल कोरवा का पहाड़ चिरगा निवासी युवती से प्रेम संबंध है। सोमवार को वह अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए ग्राम पहाड़चिरगा पहुंचा था। वहां उसका प्रेमिका से किसी बात को लेकर विवाद हो गया और वह पहाड़चिरगा में पानी सप्लाई के लिए बने हाईराइज पानी टंकी पर चढ़ गया। युवक को पानी टंकी पर चढ़ा देख लोग सकते में आ गए। इसकी सूचना डायल 12 को दी गई। सूचना पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस टीम एवं लोगों ने युवक को समझाने की कोशिश की। युवक फिल्म शोले के वीरू की तरह टंकी से कूद जाने की धमकी दे रहा था। डायल 112 की टीम ने युवक की प्रेमिका को भी मौके पर बुलाया। प्रेमिका के मौके पर पहुंचने के बाद भी युवक टंकी से कूदने की धमकी देता रहा। काफी देर तक हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। पुलिस एवं प्रेमिका की समझाने के बाद युवक पानी टंकी से उतरने के लिए तैयार हुआ। युवक के पानी टंकी से उतरने के बाद पुलिस ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन