फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   young man committed suicide by hanging himself from tree in courtyard of his house In Korba

जयप्रकाश ने क्यों चुनी मौत? शादी के 11 महीने बाद युवक ने दी जान, घर के आंगन में पेड़ पर लटका मिला शव

Thu, 10 Apr 2025 05:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 10 Apr 2025 05:46 PM IST
सार

कोरबा जिले में एक युवक ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
young man committed suicide by hanging himself from tree in courtyard of his house In Korba
परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालको थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। परसाभांटा शिव मंदिर के पास 22 वर्षीय जयप्रकाश यादव ने अज्ञात कारणों से अपने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार सुबह पिता ने बेटे का शव फंदे पर लटकता देखा तो उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते इलाके में खबर फैल गई और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि वे नाइट शिफ्ट की ड्यूटी पर गए थे। घर पर जयप्रकाश और उनकी पत्नी अकेले थे। सुबह ड्यूटी से लौटने पर उन्होंने बेटे को पेड़ पर लटका पाया और तुरंत आसपास के लोगों व पुलिस को सूचना दी। परिजनों के अनुसार, जयप्रकाश पहले ड्राइवर था, लेकिन काम बंद होने के बाद मजदूरी कर रहा था। रात को खाना खाकर वह अपने कमरे में सोने गया था। 
विज्ञापन


उनकी शादी को अभी 11 महीने ही हुए थे और कोई संतान नहीं थी। बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उतारा। पंचनामा के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed